महेश कुमार अग्रवाल अध्यक्ष, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह सचिव सर्वसम्मति से मनोनीत
विशेष बैठक में हुआ कार्यकारिणी गठन
रक्सौल। अनिल कुमार। भारत विकास परिषद रक्सौल शाखा की नयी कार्यकारिणी का रविवार के गठन हो गया। जिसमें महेश कुमार अग्रवाल अध्यक्ष, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह सचिव सर्वसम्मति से मनोनीत किए गये। जबकि संरक्षक मंडल में भरत प्रसाद गुप्त, अवधेश सिंह, डॉ. एस.के. सिंह, ध्रुव सर्राफ का नाम शामिल किया गया है। वहीं चार सदस्यों उपाधयक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी गयी है।
नयी कार्यकरिणी के गठन को लेकर आज बैंक रोड स्थित श्रीसत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर के सभागार में एक विशेष बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता परिषद के संरक्षक अवधेश सिंह ने की।
बैठक का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और वंदे मातरम् के गायन से हुआ। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्षा डॉ. पुतुल सिन्हा और गुरु वंदन छात्र अभिनंदन प्रांतीय संयोजिका धीरा गुप्ता विशेष पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहीं। परिषद की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ और दुशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
संरक्षक मंडल एवं पदाधिकारियों का चयन
मंच संचालक सुनील कुमार ने प्रांतीय पर्यवेक्षकों का परिचय कराया, जिसके बाद सर्वसम्मति से संरक्षक मंडल और पदाधिकारियों का चुनाव हुआ।
- संरक्षक मंडल: भरत प्रसाद गुप्त, अवधेश सिंह, डॉ. एस.के. सिंह, ध्रुव सर्राफ
- अध्यक्ष: महेश कुमार अग्रवाल
- सचिव: डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह
- वित्त सचिव: सीताराम गोयल
- उपाध्यक्ष: सुनील कुमार, नीतेश कुमार सिंह, सुनील कुमार-2, विजय कुमार साह
- सह सचिव: विनोद रौनियार
- सेवा संयोजक: नरेश मित्तल
- पर्यावरण संयोजक: सुरेश धानोठिया, विनोद कुमार
- कला एवं संस्कृति संयोजक: अजय कुमार
- संस्कार संयोजक: अरविंद जायसवाल
- महिला एवं बाल विकास संयोजिका: श्रीमती बी.एस. दास
- सह संयोजिका: श्रीमती सरोज गिरि
सभी नामों को सर्वसम्मति से अनुमोदन मिला।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सचिव की प्रतिक्रिया-
अध्यक्ष महेश कुमार अग्रवाल और सचिव डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने सभी सदस्यों और संरक्षक मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे परिषद के विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से सेवा और पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित रहेंगे और संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे।
पर्यवेक्षकों का मार्गदर्शन-
पर्यवेक्षक डॉ. पुतुल सिन्हा और धीरा गुप्ता ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने परिषद को एक गैर-राजनीतिक संगठन बताते हुए कहा कि इसमें शिक्षाविद, चिकित्सक, बैंकर्स, कानूनविद और समाजसेवी शामिल हैं, जो जनहित और सेवा कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि नयी कार्यकारिणी प्रांत के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में समाज और राष्ट्रहित के कार्यों को गति देगी।
सदस्यता अभियान और बैठक का समापन
इस अवसर पर कई प्रबुद्ध नागरिकों ने भारत विकास परिषद रक्सौल शाखा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। बैठक के दौरान संरक्षक भरत प्रसाद गुप्त, अवधेश सिंह और डॉ. एस.के. सिंह ने भी विचार साझा किए।
बैठक की जानकारी परिषद के मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने दी।