spot_img
Saturday, June 27, 2026
HomeBreakingसाइबर अपराधी परवेज के घर मिले कई इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस साथ में यूक्रेन,...

साइबर अपराधी परवेज के घर मिले कई इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस साथ में यूक्रेन, मैक्सिको व नेपाल के कागजात भी

-

Motihari Cyber Crime | तुरकौलिया|

युक्रेन, मैक्सिको, नेपाल के कागजात मिले, ऑनलाइन गेमिंग में व्हाइट मनी करने का खुलासा
आर्थिक अपराध इकाई की मदद से अनुसंधान आगे बढ़ेगा, बड़ी कार्रवाई के संकेत

पूर्वी चम्पारण की पुलिस इटरनेशनल साइबर फ्रॉड गिरोह को खोज निकाला है। तुरकौलिया के टिकैता वार्ड नम्बर चार निवासी साइबर अपराधी परवेज अंसारी के घर पर छापेमारी कर पुलिस ने इंटरनेशनल साइबर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी में कई विदेशी दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस, और संदिग्ध कागजात जब्त किए गये हैं।

परवेज तो पुलिस गिरफ्त से बाहर है। लिहाजा उसके पिता नेजानुद्दीन अंसारी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।


छापेमारी में बरामद सामग्रियाँ-

पुलिस ने सूचना के आधार पर परवेज अंसारी के घर पर छापेमारी कर साइबर फ्रॉड के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया। छापेमारी में बरामद सामग्रियों में युक्रेन का शैक्षणिक प्रमाणपत्र, मैक्सीको का ड्राइविंग लाइसेंस, नेपाली नागरिकता प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, 182 ब्लैंक कार्ड, सात कंप्यूटर सेट, 32 एटीएम कार्ड, फिंगरप्रिंट मशीन, बायोमेट्रिक उपकरण, 30 मोबाइल फोन, वाईफाई सेटअप बॉक्स, दो डायरी, और कई अन्य संदिग्ध दस्तावेज शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़-

जांच में सामने आया कि यह गिरोह केवल स्थानीय स्तर पर नहीं, बल्कि नेपाल, युक्रेन, मैक्सीको तक फैला हुआ था। साइबर अपराधी परवेज अंसारी के बैंक खाते पर कई राज्यों के साइबर सेल पोर्टल पर शिकायतें दर्ज हैं, जिसमें आरोप है कि वह फ्रॉड के पैसे को ऑनलाइन गेमिंग के जरिए व्हाइट मनी करता था।

अनुसंधान व आगे की कार्रवाई-

डीएसपी अभिनव पराशर के नेतृत्व में जांच जारी है, और आर्थिक अपराध इकाई से भी विशेषज्ञ सहयोग लिया जा रहा है। बरामद उपकरणों व दस्तावेजों की तकनीकी जाँच में साइबर विशेषज्ञों को शामिल किया गया है, जिससे पूरे नेटवर्क की गहराई से छानबीन की जा रही है। परवेज के पिता नेजामुद्दीन अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है।

पुलिस टीम व छापेमारी का संचालन-

एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर हुई बड़े स्तर पर छापेमारी में साइबर डीएसपी, इंस्पेक्टर, अन्य पुलिस अधिकारी व जवान शामिल थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने आर्थिक अपराध इकाई से संपर्क किया है।


Motihari | Raid at Cybercriminal Parvez’s House in Turkauliya, Several Electronic Devices Seized.

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts