spot_img
Friday, June 19, 2026
HomeBreaking25 हजार का इनामी अपराधी अखिलेश राम गिरफ्तार, चरस, चाकू और चोरी...

25 हजार का इनामी अपराधी अखिलेश राम गिरफ्तार, चरस, चाकू और चोरी की बाइक जब्त

-

Motihari Latest News|केसरिया संवाददाता|

पूर्वी चम्पारण की केसरिया पुलिस ने गोंछि कुशहर गाँव के पास कर्बला क्षेत्र में रेड कर कुख्यात इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से 1.02 किलो चरस, एक धारदार चाकू और एक चोरी की बाइक जब्त किये गये हैं।

गिरफ़्तार अपराधी की पहचान अखिलेश राम उर्फ मास्टर उर्फ सर जी के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया है कि इस इनामी अपराधी पर पूर्वी चम्पारण ज़िले के चकिया, केसरिया, मलाही, शिकारगंज, हरसिद्धि समेत कई थानों में आर्म्स एक्ट, डकैती और लूट के लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं।


गिरफ्तार अपराधी की पहचान और स्थान


गिरफ्तार अपराधी की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया थाना क्षेत्र के धरफरी गाँव निवासी अखिलेश राम उर्फ मास्टर उर्फ सर जी के रूप में हुई है। यह अपराधी कई नामों से जाना जाता है और 25 हजार रुपये का इनामी है।


कर्बला के पास हुई गिरफ्तारी

पुलिस को सूचना मिली थी कि यह अपराधी क्षेत्र में छिपा हुआ है। इसी के आधार पर गोंछि कुशहर गाँव के पास कर्बला क्षेत्र में सघन छापेमारी की गयी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर बनी विशेष टीम

इस कार्रवाई का नेतृत्व चकिया के पुलिस उपाधीक्षक ने किया, जो जिला पुलिस कप्तान सवर्ण प्रभात के निर्देश पर गठित विशेष टीम का हिस्सा थे। छापेमारी में केसरिया थाना के पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार, थानाध्यक्ष उदय कुमार, एसआई ओम पाल, पीएसआई मनीष कुमार और एसआई बादशाह चौहान सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।


अपराधी पर दर्ज हैं कई संगीन मामले

पुलिस के अनुसार अखिलेश राम पर चकिया, केसरिया, मलाही, शिकारगंज, हरसिद्धि समेत कई थानों में आर्म्स एक्ट, डकैती और लूट के लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं।


अदालत में पेशी की तैयारी, पूछताछ जारी

फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।


पुराने मामलों से भी जुड़ा है नाम

केसरिया थाना क्षेत्र में 11 मई को गिरफ्तार अपराधी भास्कर सहनी और अनुराग राउत से भी अखिलेश राम का कनेक्शन सामने आया है। यह गिरोह सीमावर्ती क्षेत्रों समेत अन्य स्थानों पर लूट जैसी वारदातों को अंजाम देता था।

Motihari Police Arrests Wanted Criminal Akhilesh Ram in Kesaria; Charas, Knife, and Stolen Bike Seized

Related articles

Video thumbnail
19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts