spot_img
Thursday, May 14, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी में मुखिया और उसके पति गिरफ्तार, रेड में कर्बाइन सहित आर्म्स...

मोतिहारी में मुखिया और उसके पति गिरफ्तार, रेड में कर्बाइन सहित आर्म्स का जखिरा मिला

-

Motihari | हरसिद्धि संवाददाता|

अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति जारी-

पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) जिले में पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 12 सितंबर 2025 को हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सरिसवा गांव में की गई विशेष छापेमारी में बड़ी सफलता हाथ लगी। इस दौरान कुख्यात अपराधी एवं मुखिया पति कमरुद्दीन अंसारी और उनकी पत्नी, मौजूदा मुखिया फरजाना अंसारी को भारी मात्रा में हथियारों और आपराधिक सामग्री के साथ धर दबोचा गया।


सूचना पर संगठित छापेमारी-

पुलिस को मिली सूचना के आधार पर हरसिद्धि थाना क्षेत्र में संगठित तरीके से छापेमारी की गयी। इस अभियान में सरिसवा गांव को निशाना बनाया गया, जहां दोनों को गिरफ्तार किया गया।


भारी मात्रा में हथियारों जब्त-

छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में अवैध हथियार और आपराधिक सामग्री जब्त की। बरामदगी में शामिल हैं –

  • 01 लोकल मैड कारबाइन
  • 07 मैगजीन
  • 01 रिवाल्वर
  • 04 लोकल मेड पिस्टल
  • 01 रायफल
  • 110 कारतूस
  • 01 लाइसेंसी रायफल
  • 05 पाउच
  • 02 मोटरसाइकिल
  • चाकू, खंजर समेत अन्य आपराधिक सामान

कमरुद्दीन अंसारी का आपराधिक इतिहास-

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी कमरुद्दीन अंसारी का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उस पर हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट से जुड़े कुल 21 मामले दर्ज हैं। ये मामले हरसिद्धि, तुरकौलिया, गोविंदगंज, पिपरा, कोटवा और नगर थाना क्षेत्रों में पंजीकृत हैं।


प्रशासन का सख्त संदेश-

इस गिरफ़्तारी ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि जिला और थाना स्तर पर अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति सख्ती से लागू है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


Motihari | Zero Tolerance Policy Against Crime Continues – Mukhia and Her Husband Arrested with Huge Cache of Arms in Harsiddhi, Motihari

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts