spot_img
Thursday, June 18, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी न्यायालय परिसर से चार लाख की संपत्ति चोरी : दो बदमाश...

मोतिहारी न्यायालय परिसर से चार लाख की संपत्ति चोरी : दो बदमाश गिरफ्तार

-


नौ नवम्बर की रात आरओ और नलका की हुई थी चोरी, चोरी का नलका और अन्य सामान

मोतिहारी। न्यायालय परिसर में चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से न्यायालय परिसर से चोरी किये गये नलका और अन्य सामान बरामद हुए हैं।

नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि बदमाशों ने कोर्ट हाजत, लोक अदालत कक्ष और परिसर के अन्य हिस्सों में लगाए गये कीमती आरओ मशीनें ( वाटर फ़िल्टर) व नलकें चुरा ली थीं। इस घटना को लेकर सिविल कोर्ट के नाजीर विकास कुमार ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच में पकड़े गए दो अपराधी

पुलिस की छापेमारी के दौरान दो बदमाशों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मधुबनीघाट गांव निवासी साहिद आलम और एक विधि-निरुद्ध किशोर शामिल है। पूछताछ में दोनों ने न्यायालय परिसर में चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

अन्य वारदातों का भी किया खुलासा

पूछताछ में दोनों बदमाशों ने शहर के कई अन्य इलाकों में हुई चोरी की घटनाओं का भी खुलासा किया है। इसके अलावा उन्होंने अपने गिरोह के अन्य छह सहयोगियों के नाम भी बताए हैं। फिलहाल दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

चार लाख की संपत्ति हुई थी चोरी

सिविल कोर्ट के नाजीर विकास कुमार ने प्राथमिकी में बताया कि चोरी की गई संपत्ति में करीब आठ नलकें और एक आरओ मशीन शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग चार लाख रुपये आंकी गई है।

छापेमारी दल में नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में नाका चार प्रभारी आशीष कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। बता दें कि चोरी की यह घटना नौ नवम्बर की रात घटित हुई थी, जबकि दस नवम्बर को नाजीर ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी।


Motihari Four Lakh Worth of Property Stolen from Court Complex: Two Criminals Arrested

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts