HomeUncategorizedईद-उल-अजहा का पर्व भाईचारे, आपसी सद्भाव और हर्षोल्लास के के साथ संपन्न

ईद-उल-अजहा का पर्व भाईचारे, आपसी सद्भाव और हर्षोल्लास के के साथ संपन्न

Motihari | माला सिन्हा|

पीपराकोठी : प्रखंड क्षेत्र में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को भाईचारे, आपसी सद्भाव और हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया. सुबह से ही विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. नमाज के दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं. बकरीद का यह पावन पर्व पैगंबर इब्राहिम की अल्लाह के प्रति अटूट आस्था, समर्पण और कुर्बानी की भावना का प्रतीक माना जाता है. इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने परंपरा के अनुसार जानवरों की कुर्बानी दी तथा गोश्त को गरीबों, जरूरतमंदों और रिश्तेदारों के बीच बांटकर इंसानियत और सेवा का संदेश दिया. घरों में विशेष पकवान बनाए गए और बच्चों में पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला. प्रखंड के सेमरा, बेलवतिया, जीवधारा, सलेमपुर, सूर्यपुर, काजीपुरा, वाटगंज, मठबनवारी समेत कई गांवों और पंचायतों में त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. जगह-जगह लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर बधाई दी. कई स्थानों पर युवाओं और बच्चों की टोली पारंपरिक परिधानों में नजर आई, जिससे त्योहार की रौनक और बढ़ गई. त्योहार को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास की गई थी। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार गश्त कर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया. प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से पूरे क्षेत्र में बकरीद का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.

motihari eid-ul-azha-concludes-with-brotherhood-mutual-harmony-and-joy

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular