spot_img
Tuesday, May 12, 2026
Homeबिहारमोतिहारीकरो आत्म समर्पण, नहीं तो चलेगा हथौड़ा, भाजपा नेता राजन हत्याकांड: फरार...

करो आत्म समर्पण, नहीं तो चलेगा हथौड़ा, भाजपा नेता राजन हत्याकांड: फरार अभियुक्तों के घर इश्तिहार चिपका

-

Motihari | निखिल विजय कुमार सिंह|

मोतिहारी शहर में भाजपा नेता और लाइट डेकोरेटर राजन की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आठ अभियुक्तों के घर पर इश्तिहार चिपकाए हैं। इसके साथ ही, पुलिस ने ढोल बजाकर यह सार्वजनिक घोषणा की कि अगर अभियुक्त जल्द से जल्द आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनकी चल और अचल संपत्ति को जब्त कर लिया जाएगा।

घर पर चलेगा हथौड़ा, संपत्ति होगी जब्त-

सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि राजन हत्याकांड में उसके पिता अरुण कुमार ने नौ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। इनमें से एक अभियुक्त यश, को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन बाकी आठ अभियुक्त अभी भी फरार हैं। पुलिस ने इन फरार अभियक्तों- राजा सिंह, विश्वास जायसवाल, अमन साहू, अनमोल साहू, सागर कुमार, विशाल जायसवाल, चंदन कुमार और रवि कुमार – के घरों पर इश्तिहार चिपकाए हैं।

पुलिस ने इन सभी फरार अभियुक्त के परिवार वालों को सख्त चेतावनी दी है कि वे एक हफ्ते के भीतर अभियुक्तों को कोर्ट में सरेंडर करवाएं। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो पुलिस उनके घर के दरवाजे, खिड़की और चौखट तक उखाड़ देगी और उनकी सारी संपत्ति जब्त कर लेगी। पुलिस ने कुर्की के लिए कोर्ट में अर्जी दी है और आदेश मिलते ही यह कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

क्या था मामला?-

आपको बता दें कि यह घटना 29 जुलाई की रात को हुई थी। महावीरी अखाड़ा जुलूस समाप्त होने के बाद, कुछ बदमाशों ने राजन के सीने में चाकू घोंप दिया और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी।

इस घटना के बाद, लोगों में काफी गुस्सा था और उन्होंने मुख्य आरोपी राजा के घर पर हमला कर उसकी थार गाड़ी और स्कूटी को आग लगा दी थी, साथ ही घर में तोड़फोड़ भी की थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या की FIR के साथ-साथ, प्रदर्शन और तोड़फोड़ करने के आरोप में भी चार अन्य FIR दर्ज की हैं, जिनमें 80 नामजद और लगभग 200 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है।

Motihari | BJP Leader’s Murder: Posters Pasted at the Homes of Absconding Accused, Police Issue Warning

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts