spot_img
Saturday, July 11, 2026
Homeबिहारमोतिहारीबड़ी वारदात की फिराक में दो साथियों संग पकड़ाया 25 हजार का...

बड़ी वारदात की फिराक में दो साथियों संग पकड़ाया 25 हजार का इनामी विकास उर्फ़ पकौड़ी

-


मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं तीनों अपराधी


बिहार एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता
होटल संचालक के पिता की हत्या में भी शामिल था कुख्यात विकास

मोतिहारी। कोटवा में शुक्रवार रात उस समय बड़ी आपराधिक वारदात टल गई, जब पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी अपराधी विकास उर्फ़ पकौड़ी को उसके दो सहयोगियों सहित गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई बिहार एसटीएफ और कोटवा पुलिस की संयुक्त टीम ने की। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक पिस्टल, चार मोबाइल फ़ोन और चारपहिया वाहन बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए तीनों अपराधी मुजफ्फरपुर ज़िले के रहने वाले हैं। इनमें देवरिया थाना क्षेत्र के मुंजा बंगरा निवासी विकास उर्फ़ पकौड़ी, संतोष कुमार और पारू थाना के चैनपुर चिउताहा निवासी बलेंद्र कुमार शामिल हैं।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि विकास उर्फ़ पकौड़ी पर मोतिहारी पुलिस ने 25 हज़ार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। वह बीते माह कोटवा में हुए लाइन होटल संचालक के पिता की हत्या कांड में भी वांछित था। पुलिस को सूचना मिली थी कि विकास अपने साथियों के साथ दोबारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से कोटवा आया है।

सूचना के आधार पर एसटीएफ की विशेष टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की और तीनों को मौके से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान हथियार व वाहन बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि विकास उर्फ़ पकौड़ी के खिलाफ मोतिहारी और मुजफ्फरपुर के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।


Motihari| 25,000 Reward Criminal Vikas alias Pakauri Arrested with Two Associates While Planning Major Crime

Motihari 25 thousand Reward Criminal Vikas alias Pakauri Arrested with Two Associates While Planning Major Crime

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts