Homeबिहारबेतियानरकटियागंज में एक माह पहले मायके आयी विवाहिता ने की खुदकुशी,पति से...

नरकटियागंज में एक माह पहले मायके आयी विवाहिता ने की खुदकुशी,पति से फोन पर हुई थी बकझक, रात में सोई सुबह फंदे से लटकी मिली,

-


Bettiah,[ रवि कुमार मिश्रा ]

बेतिया/नरकटियागंज। शिकारपुर थाना क्षेत्र के केसरिया गांव में पारिवारिक कलह के चलते एक 21 वर्षीय विवाहिता ने मंगलवार की रात फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान केसरिया पंचायत के मुसहर टोली निवासी हेटमैन मांझी की पुत्री गुलाईची देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची शिकारपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। 

घटना के संबंध में मृतका के पिता और अन्य परिजनों ने बताया कि गुलाईची की शादी तीन वर्ष पूर्व गौनाहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी सिकंदर मांझी के साथ हुई थी। सिकंदर पंजाब में रहकर मजदूरी करता है। गुलाईची करीब एक माह पहले अपने मायके केसरिया आई थी। मंगलवार की रात उसने फोन पर अपने पति से बात की थी। परिजनों के अनुसार, फोन पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। पूछने पर गुलाईची ने बताया था कि उसने पति से कुछ रुपयों की मांग की थी, जिस पर पति ने महीना पूरा न होने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों में बकझक हुई थी। इसके बाद वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई।

बुधवार सुबह जब काफी देर तक गुलाईची के कमरे का दरवाजा नहीं खुला और आवाज देने पर भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो परिजनों को अनहोनी की शंका हुई। जब परिजनों ने कमरा का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर गुलाईची का शव फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद तुरंत शिकारपुर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के गले पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एफएसएल की टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई गई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य भी एकत्र किए हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में सभी पहलुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts