Homeबिहारमोतिहारीपहाड़पुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 24 लीटर विदेशी शराब बरामद,...

पहाड़पुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 24 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

-

देश वाणी – विवेक शर्मा 

मोतिहारी जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र में पुलिस को शराब तस्करी के खिलाफ अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़िया डिह गांव में छापेमारी की।

इस कार्रवाई में तेज़ तर्रार पीएसआई विवेक कुमार एवं पुलिस बल की टीम ने कथित तस्कर देवेन्द्र कुमार के घर पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान मौके से लगभग 24 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। हालांकि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।

पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है और फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पहाड़पुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts