Homeबिहारमोतिहारीबापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन बनेगा विश्वस्तरीय, हवाई अड्डे जैसी मिलेंगी सुविधाएं: राधा...

बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन बनेगा विश्वस्तरीय, हवाई अड्डे जैसी मिलेंगी सुविधाएं: राधा मोहन सिंह

-

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रगति पथ यात्रा के तहत बुधवार को सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने निर्माणाधीन बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सांसद ने रेलवे व निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यो के प्रगति पर चर्चा की तथा निर्माण एजेंसी को निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा करने को कहा।

बैठक के बाद सांसद श्री सिंह ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन को लगभग 225 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। स्टेशन पुनर्विकास का कार्य तेजी से चल रहा है और इसके जुलाई 2027 तक पूरा होने की संभावना है। यह प्रोजेक्ट अगले 40-50 वर्षों की संभावित जनसंख्या और यात्रियों के दबाव को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है, जहाँ यात्रियों को हवाई अड्डे जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

कहा कि वर्ष 2014 के बाद भारतीय रेलवे ने अभूतपूर्व प्रगति की है। आज देश का 99.6% से अधिक ब्रॉड-गेज विद्युतीकरण पूरा हो चुका है और देशभर के 1337 स्टेशनों को विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है। आरआरटीएस और वंदे भारत ट्रेनों के जरिए देश में मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिला है। वर्तमान में मोतिहारी सहित देश के विभिन्न हिस्सों में 164 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें सफलतापूर्वक चल रही हैं।

मौके पर मोतिहारी के विधायक प्रमोद कुमार, बिहार राज्य मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज, उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहिब्बुल हक, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता भाजपा अखिलेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकिशोर मिश्र, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीता शर्मा, पुतुल पाठक, महामंत्री मार्तण्ड नारायण सिंह, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, साजिद रजा, संजीव सिंह, मीना मिश्रा, डॉ. हेना चंद्रा, ऋषभ झा, उत्तम मिश्रा, चंदन सिंह, उषा गुप्ता, डॉ. उमेश चंद्रा, सुदीप कुमार तथा रेलवे से स्टेशन अधीक्षक राजीव कुमार, आरपीएफ पोस्ट कमांडर भरत प्रसाद एवं निर्माण एजेंसी के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts