देशवाणी
नरकटियागंज : नरकटियागंज पुरानी बाजार में बिहार ईंट निर्माता संघ की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें ईंट उद्योग के विभिन्न मामला पर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श कर संगठन को सशक्त बनाने पर बल दिया गया। सदस्यों ने ईंट उद्योग से जुड़ी समस्या के समाधान को संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी इकाई को भंग कर नई इकाई का गठन किया गया। पश्चिम चम्पारण नरकटियागंज प्रखंड ईंट निर्माता संघ के अध्यक्ष पद पर सतीश कुमार गुप्ता को मनोनीत किये गए। भोला कुमार को कोषाध्यक्ष तथा राजेश सिंह को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।



