HomeBIHARबेतिया22.63 लाख की लागत से सीतापुर देवराज में बनेगा ग्रामीण हाट।

22.63 लाख की लागत से सीतापुर देवराज में बनेगा ग्रामीण हाट।

फुटकर दुकानदारों को मिलेगी व्यवस्थित जगह, धूप-बारिश से भी बचाव की होगी सुविधा।

देश वाणी। नौशाद अहमद। लौरिया।

लौरिया। देउरवा पंचायत के सीतापुर देवराज गांव में मंगलवार को ग्रामीण हाट निर्माण की आधारशिला रखी गई। जीविका ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत करीब 22 लाख 63 हजार 547 रुपये की लागत से हाट का निर्माण कराया जाएगा। इसके तैयार होने के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र के फुटकर दुकानदारों को दुकान लगाने के लिए व्यवस्थित जगह उपलब्ध हो सकेगी।

हाट का शिलान्यास एनईपी बेतिया के निदेशक पुरुषोत्तम द्विवेदी, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर विद्यानंद सरस्वती, मनरेगा पीओ आलोक झा, जेई अशोक कुमार और बीडीओ संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से किया। अधिकारियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण करते हुए कार्य को निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के साथ पूरा कराने की बात कही।

ग्रामीण हाट में दुकानदारों के लिए व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। इससे सड़क किनारे या खुले में दुकान लगाने की समस्या कम होगी। साथ ही मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में दुकानदारों और ग्राहकों को राहत मिलेगी। हाट के निर्माण से सब्जी, फल, किराना सहित अन्य छोटे कारोबार से जुड़े स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

ग्रामीणों का कहना है कि हाट बनने से सीतापुर देवराज के साथ आसपास के गांवों के लोगों को भी खरीदारी के लिए सुविधा मिलेगी। स्थानीय स्तर पर बाजार विकसित होने से छोटे कारोबार को बढ़ावा मिलने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल सकती है।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि रविशेखर सिंह उर्फ पप्पलू सिंह, उमेश पंडा, अंकेश पंडा सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular