spot_img
Sunday, July 19, 2026
Homeबिहाररघुनाथपुर में नकली सरसों तेल फैक्ट्री का भंडाफोड़, छापेमारी मे भारी मात्रा...

रघुनाथपुर में नकली सरसों तेल फैक्ट्री का भंडाफोड़, छापेमारी मे भारी मात्रा सरसो तेल व अन्य सामान जब्त।

-

आशा कुमारी। देशवाणी 
मोतिहारी शहर से सटे रघुनाथपुर में ब्रांडेड सरसों तेल के नाम पर नकली तेल पैकिंग के बड़े गोरखधंधे का पुलिस ने खुलासा किया है। बंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अधिकृत पदाधिकारी शीतल कुमार झा और रघुनाथपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने वार्ड संख्या 29 स्थित वीरेंद्र दास के घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली सरसों तेल बरामद किया। छापेमारी के दौरान टीम को विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के नाम वाले सैकड़ों स्टिकर, खाली बोतलें और टिन में भरा लूज तेल मिला, जिसे पैक कर बाजार में बेचे जाने की तैयारी थी। मौके से बरामद सामानों को पुलिस ने जब्त कर थाना ले गई है। बताया जा रहा है कि इस नकली तेल को असली ब्रांड के नाम पर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था, जिससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। कंपनी के अधिकृत अधिकारी शीतल कुमार झा ने इस मामले में रघुनाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में उनके ब्रांड के नाम पर नकली सरसों तेल की पैकिंग कर अवैध रूप से बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की गई। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस घर में काफी दिनों से नकली तेल बनाने का काम चल रहा था, लेकिन किसी को इसकी भनक नहीं लग पाई थी। छापेमारी के दौरान मकान मालिक वीरेंद्र दास मौके से फरार पाया गया।रघुनाथपुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है, ताकि इसमें शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर कार्रवाई की जा सके।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts