HomeBIHARमोतिहारीएसएसबी महानिरीक्षक निशित कुमार उज्जवल का रक्सौल दौरा संपन्न

एसएसबी महानिरीक्षक निशित कुमार उज्जवल का रक्सौल दौरा संपन्न

सीमा चौकियों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, जवानों का बढ़ाया हौसला

रक्सौल।अनिल कुमार। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सीमांत पटना के महानिरीक्षक निशित कुमार उज्जवल, भा.पु.से. का 47वीं वाहिनी एसएसबी, रक्सौल का दो दिवसीय दौरा बुधवार को संपन्न हुआ। दौरे के दौरान महानिरीक्षक ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में स्थित विभिन्न सीमा चौकियों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं परिचालन व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही तैनात जवानों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और बेहतर तरीके से दायित्वों के निर्वहन के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।

दौरे के पहले दिन 15 सितंबर को महानिरीक्षक सर्वप्रथम 47वीं वाहिनी की बाह्य सीमा चौकी हरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने सीमा सुरक्षा एवं परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात बलकार्मिकों से व्यक्तिगत एवं सेवा संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद वे सीमा चौकी धुपवाटोला पहुंचे, जहां सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में महानिरीक्षक ने जवानों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद आयोजित सामूहिक भोज ‘बड़ा खाना’ में भी उन्होंने जवानों के साथ सहभागिता की।

दौरे के दूसरे दिन 16 सितंबर को महानिरीक्षक ने सीमा चौकी सेनुवरिया पहुंचकर निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य में गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने को कहा। इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी सह कार्यवाहक कमांडेंट संजय रावत सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

फोटो -एसएसबी महानिरीक्षक निशित कुमार उज्जवल का रक्सौल दौरा संपन्न

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular