spot_img
Sunday, July 19, 2026
Homeबिहारमोतिहारीडॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्पों को मोदी-शाह ने अनुच्छेद 370 हटाकर...

डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्पों को मोदी-शाह ने अनुच्छेद 370 हटाकर किया साकार: राधामोहन सिंह

-

– डॉ० मुखर्जी के 125वें स्मरण दिवस पर भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

  • बिहार में प्रथम स्थान आने पर मोतिहारी संगठन जिला के उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय अमर रिसोर्ट में एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष पवन राज की अध्यक्षता एवं उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद के संचालन में आयोजित इस सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने शिक्षा, राजनीति और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में जो उल्लेखनीय योगदान दिया, उसी का परिणाम है कि 1951 में स्थापित भारतीय जनसंघ आज राष्ट्रवादी विचारधारा की मुख्य धुरी है।

सांसद श्री सिंह ने जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण के लिए डॉ. मुखर्जी के ऐतिहासिक संघर्ष को याद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 एवं 35A को हटाकर उनके दशकों पुराने संकल्प को साकार किया है। यही डॉ. मुखर्जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का एक बड़ा आंदोलन है। विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ संगठन को और मजबूत बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया। साथ ही सेवा, समर्पण और संस्कार को अपने जीवन का आधार बनाने की अपील की।

इस अवसर पर एक गौरवपूर्ण क्षण तब आया जब मोतिहारी संगठन जिला के पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त करने की घोषणा की गई। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए विभिन्न मंडलों के दायित्वधारियों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह में मोतिहारी विधायक व पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार, बिहार प्रदेश मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी, विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, श्यामबाबू यादव, पूर्व विधायक सुनील मणि तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहिब्बुल हक, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह सहित पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह, चंद्रकिशोर मिश्रा व राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता उपस्थित थे।

इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष मीना मिश्रा, विनोद कुशवाहा, सुधांशु रंजन, राकेश गुप्ता, सनीला देवी, शिवकुमार मांझी, इलाइची देवी, जिला महामंत्री संजय कुमार चौधरी, जिला प्रवक्ता साजिद रजा, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, सह-मीडिया प्रभारी सुधीर गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, आईटी सेल प्रभारी ऋषभ झा, जिला मंत्री संध्या देवी कुशवाहा, हिमांशु सिंह, संजय साह, गुड्डी देवी, सूरज पाण्डेय, माला सिंह, कोषाध्यक्ष कुमार विजय, सह-कोषाध्यक्ष रवि रंजन उर्फ पप्पू पाण्डेय, कार्यालय मंत्री सियावर सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार व राजू वर्मा सहित मोतिहारी विधानसभा प्रभारी संयोजक ओमप्रकाश सिंह, नीता शर्मा, डॉ. हेना चंद्रा, मनोज पासवान, रिंकू पाठक व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। सम्मेलन का समापन डॉ. मुखर्जी के आदर्शों पर चलने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts