spot_img
Friday, July 17, 2026
Homeबिहारमोतिहारीसहयोग शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़ -एक माह में शिकायतों के...

सहयोग शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़ -एक माह में शिकायतों के निष्पादन का निर्देश

-

फोटो : जिला प्रभारी सचिव शीर्षत कपिल अशोक, जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात, विधायक प्रमोद कुमार व अन्य

माला सिन्हा 

पीपराकोठी : प्रखंड क्षेत्र के पंडितपुर पंचायत अंतर्गत मठिया गांव में मंगलवार को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जनसमस्याओं के समाधान को लेकर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन जिला प्रभारी सचिव शीर्षत कपिल अशोक, जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात, विधायक प्रमोद कुमार, सदर एसडीओ निशांत सिहारा, प्रमुख रजनीश यादव, मुखिया रामनाथ यादव तथा बीडीओ मोहिनी कश्यप ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर किया गया. शिविर को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी सचिव शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि दाखिल-खारिज, परिमार्जन एवं अन्य भूमि संबंधी मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने बताया कि सरकार स्वयं इन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर रही है. वहीं विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों एवं जनशिकायतों का निष्पादन अधिकतम एक माह के भीतर किया जाए. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायतों के निपटारे में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. शिविर में विभिन्न विभागों के कुल दस काउंटर लगाए गए थे, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किए. प्राप्त आवेदनों में भूमि विवाद, नल-जल योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं. इस अवसर पर दुखित राय, नंदेश्वर महतो, रामअयोध्या राय, प्रमोद राय, बाला राय, देवनारायण राय सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया.

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts