HomeUncategorizedनरकटियागंज के चार पंचायतों में 7 जुलाई को लगेगा सहयोग शिविर, तैयारियों...

नरकटियागंज के चार पंचायतों में 7 जुलाई को लगेगा सहयोग शिविर, तैयारियों की हुई समीक्षा

◆बीडीओ ने कहा अब तक 157 आवेदन प्राप्त हुए है, जिसका निष्पादन की प्रक्रिया जारी है।

◆प्रखंड के 12 पंचायतों में अबतक लग चुके है सहयोग शिविर

देशवाणी । रवि कुमार मिश्रा

नरकटियागंज। प्रखंड के चार पंचायतों में चौथे चरण का सहयोग शिविर 7 जुलाई को लगेगा। इसको लेकर बीडीओ ने शनिवार को सभी पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, और लेखापाल के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान शिविर को लेकर तैयारियो की समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। बीडीओ ने बताया कि रखही चंपापुर, भसुरारी, राजपुर तुमकड़िया और पुरैनिया हरसरी पंचायत में 7 जुलाई को सहयोग शिविर लगाया जाएगा।

शिविर के लिए नोडल अधिकारी प्रतिनियुक्त.

अधिकारी ने कहा कि शिविर लेकर एक माह पहले 7 जून से हीं आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावे सहयोग शिविर को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही है। वही पंचायतों से प्राप्त आवेदनों का निष्पादन की प्रक्रिया की जा रही है, जिसकी जानकारी शिविर में लाभुक को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिविर के सफल संचालन को लेकर नोडल अधिकारी के रूप में बीपीआरओ विवेक आर्या, एमओ दीपक कुमार और सीडीपीओ कुमारी श्वेता को प्रतिनियुक्त किया गया है। 

अबतक प्राप्त हुए है 157 आवेदन, निष्पादन की प्रक्रिया है जारी.

बीडीओ श्री सिंह ने बताया कि अबतक सबसे अधिक आवेदन राजपुर तुमकड़िया पंचायत से आया है। यहां अबतक 47 आवेदन प्राप्त हुए है। इसी तरह पुरैनिया हरसरी से 43, भसुरारी से 39 और रखइ चम्पापुर पंचायत से 28 आवेदन सहयोग पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हुए है। हालांकि आवेदनों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। अधिकारी ने बताया कि प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन किया जा रहा है। 

बैठक में पंचायत सचिव विक्रांत राज,मो सहाब्बूदिन, अर्थेश कुमार राकेश कुमार मो. जलालुद्दीन, शंकर प्रसाद, तकनीकी सहायक, दीपक कुमार, पूजा कुमारी, लेखापाल अभिनव कुमार, सदाम हुसैन आदि उपस्थित थे। बता दे कि इससे पहले प्रखंड के 12 पंचायतों में सहयोग शिविर लगाए जा चुके है। शिविर के माध्यम से पंचायत वार सैकड़ो लाभुकों को लाभान्वित कराया जा रहा है।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular