HomeUncategorizedनरकटियागंज में पॉस मशीन लेकर लाभुक के दरवाजे पर घूम रहे है...

नरकटियागंज में पॉस मशीन लेकर लाभुक के दरवाजे पर घूम रहे है जन वितरण बिक्रेता

>वीडियो वायरल होने पर एमओ ने लिया संज्ञान, बोले जांच कर होगी कारवाई।

Bettiah. रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/नरकटियागंज। जन वितरण दुकानदार द्वारा अनाज वितरण करने से पहले ही लाभुकों का पॉश मशीन उसके दरवाजे पर जा कर पर्ची काटने का एक वीडियो इंरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। 

प्रसारित वीडियो में देखा जा रहा है कि पॉस मशीन लेकर डीलर द्वारा लाभुकों के दरवाजे दरवाजे घुमा जा रहा है और उनके से अंगूठे का निशान लिया जा रहा है। वायरल वीडियो केसरिया पंचायत का बताया जा रहा है। जहां वार्ड 7 में डीलर के द्वारा खुलेआम पॉस मशीन के साथ गांव में घूमता नजर आ रहा है और लोगो से अंगूठे का निशान ले रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि देशवाणी अखबार नही करता है। 

वही वीडियो प्रसारित होने के बाद विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है। आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार का कहना है कि सरकार द्वारा दिये गए पॉस मशीन का इश्तेमाल केवल गोदाम के पास ही करना है। इसको लेकर घूमना नियम के विरुद्ध है।यह मामला बेहद ही गंभीर है। मामले में जांच कर उक्त डीलर के विरुद्ध आवश्यक करवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular