HomeUncategorizedहिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ...

हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन

Motihari | अनिल कुमार |

आर्य समाज मंदिर में आयोजित बौद्धिक सत्र में जिला प्रचारक शिवम सोनू ने शिवाजी महाराज के आदर्शों पर डाला प्रकाश।

रक्सौल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रक्सौल इकाई द्वारा हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव के अवसर पर रविवार को नगर में भव्य व अनुशासित पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आर्य समाज मंदिर परिसर में आयोजित बौद्धिक सत्र से हुआ। इसके उपरांत पूर्ण गणवेश में सुसज्जित स्वयंसेवकों ने घोष की मधुर धुन के साथ नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से पथ संचलन किया।

पथ संचलन के दौरान नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जिला प्रचारक शिवम सोनू ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन राष्ट्ररक्षा, सुशासन व पराक्रम का अनुपम आदर्श है। हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव नयी पीढ़ी को राष्ट्रनिष्ठा की प्रेरणा देता है। वक्ताओं ने संघ के शताब्दी वर्ष का उल्लेख करते हुए देश निर्माण में इसके योगदान की चर्चा की। मौके पर रजनीश प्रियदर्शी, अजय कुमार, सुनील कुमार, दुर्गेश कुमार, विकास कुमार, भरत कुमार, सुबोध कुमार, चैतन्य कुमार, संतोष कुमार, हेमंत वर्णवाल व मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Motihari | Raxaul: RSS organizes grand Path Sanchalan on Hindu Samrajya Diwotsav on Sunday, citizens welcome with flower showers


Slug URL
motihati rss-organized-grand-path-sanchalan-on-hindu-samrajya-diwotsav-raxaul
Tag Line
Raxaul News, RSS Path Sanchalan Bihar, Hindu Samrajya Diwotsav Celebration, Shivam Sonu RSS, West Champaran Security Volunteer March Update,

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular