spot_img
Monday, May 25, 2026
HomeBreakingपश्चिम चंपारण चनपटिया में 13 वर-वधू का सामूहिक विवाह वैदिक रीति से,...

पश्चिम चंपारण चनपटिया में 13 वर-वधू का सामूहिक विवाह वैदिक रीति से, सभी उपहारों के साथ विदाई

-

सभी जोड़ो को दिये गये पलंग, बर्तन व बिछावन सहित शादी के सभी जरूरी गिफ्ट।

West Champaran|Bettiah|TodayBigSocialWelfareNews by हृदयानंद सिंह यादव|

बेतिया: पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया प्रखंड मुख्यालय के नगर पंचायत वार्ड संख्या 2 और घोघा पंचायत के घोघा चौक पर मंगलवार की रात सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 13 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति से संपन्न हुआ। शादी के बाद सभी जोड़ो को पलंग, बर्तन व बिछावन सहित शादी के सभी जरूरी गिफ्ट प्रदान कर विदाई की गयी।

घोघा में हुए इस समारोह का उद्घाटन भाजपा नेता प्रतीक एडविन शर्मा और कांग्रेस नेता विकास दुबे ने फीता काटकर किया। समारोह में आशा-राम प्रवेश, लीलावती-जीतेंद्र, राधा-राजेश, मूर्ति-मिथलेश, नीति-प्रधानमंत्री मांझी, क्षमा-राजा, विलय-दिनेश, प्रेमशीला-धीरज, प्रतिमा-लालबाबू, सुनीता-रामलाल, पूजा-विंध्याचल, रेखा-चंदन और इंदु-भुवन ने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया।

इस आयोजन में चनपटिया नगर पंचायत में सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार गुप्ता उर्फ डब्बू, पिंटू कुमार उर्फ नवीन और रामेश्वर प्रसाद साहू ने आर्थिक रूप से कमजोर कन्याओं का विवाह सम्पन्न कराया। वहीं, घोघा में सामूहिक विवाह समिति के सदस्यों ने यह जिम्मेदारी निभाई। प्रत्येक जोड़े के लिए अलग-अलग विवाह मंडप बनाए गए।

समिति की ओर से नवविवाहितों को उपहार स्वरूप पलंग, कुर्सी, टेबल, बिछावन, आभूषण और बर्तन दिए गए। घोघा में सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष रामाधार कुशवाहा, संयोजक कन्हैया यादव, सचिव रामबहादुर पासवान, कोषाध्यक्ष चुन्नू पाल सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन में विशेष योगदान दिया।

इस अवसर पर हजारों लोगों ने उपस्थित होकर नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया। ज्ञात हो कि घोघा में अब तक 108 कन्याओं का विवाह इस तरह के समारोह के माध्यम से कराया जा चुका है। मुख्य अतिथि प्रतीक एडविन शर्मा ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने का कार्य करते हैं।

Bettiah| Mass Wedding of 13 Couples in Chanpatia, West Champaran, Conducted with Vedic Rituals; Departed with All Necessary Gifts

Related articles

Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts