spot_img
Monday, May 25, 2026
HomeBreakingथाईलैंड से आए 90 बौद्ध भिक्षुओं ने किया पश्चिमी चम्पारण में ...

थाईलैंड से आए 90 बौद्ध भिक्षुओं ने किया पश्चिमी चम्पारण में लौरिया अशोक स्तंभ का भ्रमण

-

नंदनगढ़ में परिक्रमा और पूजा-अर्चना, विशुनपुरवा खेल मैदान में किया रात्रि विश्राम

अवधेश शर्मा की रिपोर्ट।

बेतिया: पश्चिम चंपारण जिले के ऐतिहासिक अशोक स्तंभ और नंदनगढ़ का भ्रमण करने के लिए थाईलैंड से आए 90 बौद्ध भिक्षुओं का दल लौरिया पहुंचा। भिक्षुओं ने यहां परिक्रमा की और पूजा-अर्चना की। इस दौरान वे विशुनपुरवा खेल मैदान में रुके और रात्रि विश्राम किया।

भिक्षुओं के मुख्य गुरु ने बताया कि यह दल थाईलैंड से चलकर बोधगया पहुंचा था। यात्रा के दौरान उन्होंने बोधगया, दुगेसरी, गुरुपा, राजगीर, नालंदा, वैशाली, केसरिया, कुशीनगर और पडरौना होते हुए लौरिया का सफर तय किया। लौरिया में उन्होंने अशोक स्तंभ का पैदल भ्रमण किया और नंदनगढ़ में पूजा की।

भिक्षुओं का कहना है कि लौरिया का अशोक स्तंभ और नंदनगढ़ उनके लिए ऐतिहासिक स्थल हैं। भगवान बुद्ध भी इसी मार्ग से होते हुए अरेराज, केसरिया, वैशाली, नालंदा, राजगीर और बोधगया गए थे। इसी मार्ग पर चलते हुए वे भी अपनी यात्रा पूरी करेंगे और बोधगया पहुंचकर इसे समाप्त करेंगे।

भिक्षुओं की यह टीम जीपीएस की सहायता से रामपुरवा होते हुए नरकटियागंज से पैदल यात्रा कर शुक्रवार को लौरिया पहुंची। सभी भिक्षु फिलहाल विशुनपुरवा खेल मैदान में रुके हुए हैं, जहां से वे गुरुवार को स्नान और अल्पाहार करेंगे।

90 Buddhist Monks from Thailand Visit Lauria Ashoka Pillar in East Champaran

Related articles

Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts