spot_img
Wednesday, June 10, 2026
Homeबिहारबेतियाबेतिया : शिकारपुर में अश्लील वीडियो के डर से विवाहिता ने की...

बेतिया : शिकारपुर में अश्लील वीडियो के डर से विवाहिता ने की आत्महत्या, समय रहते नहीं हुई कार्रवाई!

-

Narkatiaganj | अवधेश शर्मा।


परिवार का आरोप – वीडियो वायरल करने वाले युवक से डरी थी महिला, समय रहते कार्रवाई होती तो बच जाती जान-

नरकटियागंज अनुमंडल के शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुअवा गांव में अश्लिल वीडियो के डर से एक 28 वर्षीय विवाहिता अफसाना खातून ने आत्महत्या कर ली। परिवार का आरोप है कि वीडियो वायरल करने वाले युवक से डरी हुई थी। समय रहते कार्रवाई होती तो बच जाती जान।

दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को हुआ शक, कमरे में फांसी से लटका मिला शव

नरकटियागंज अनुमंडल के शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुअवा गांव में एक 28 वर्षीय विवाहिता अफसाना खातून ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार देर रात उसने अपने घर के एक कमरे में फांसी लगा ली। शनिवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा। अंदर उसका शव फंदे से लटका मिला।


परिजनों ने जताया गंभीर आरोप – मानसिक तनाव में थी, पुलिस नहीं कर रही थी कार्रवाई

परिवार वालों ने बताया कि अफसाना पिछले 10 दिनों से गहरे मानसिक तनाव में थी। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ था, जिसकी शिकायत शिकारपुर और रामनगर थानों में दी गई थी। लेकिन, पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

परिजनों का आरोप है कि वीडियो वायरल करने वाले युवक से डरी और समाज में बदनामी की आशंका के कारण अफसाना ने यह आत्मघाती कदम उठाया। उनका कहना है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो शायद वह बच सकती थी।


पुलिस को मिले संदिग्ध निशान, हत्या की भी जताई जा रही आशंका

घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में महिला के गले पर संदिग्ध काले निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।


दोषियों पर आईटी एक्ट सहित सख्त कार्रवाई होगी, पुलिस की लापरवाही भी जांच के दायरे में
शिकारपुर पुलिस का कहना है कि जो भी व्यक्ति महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का दोषी पाया जाएगा, उस पर आईटी एक्ट समेत सुसंगत धाराओं में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही इस मामले में पुलिस की भूमिका और किसी तरह की लापरवाही की भी जांच की जा रही है।


यह मामला न केवल अपराध, बल्कि सोशल मीडिया के दुरुपयोग और व्यवस्था की निष्क्रियता को भी उजागर करता है।

Bettiah| Narkatiaganj | Married Woman Dies by Suicide in Shikarpur Over Obscene Video Fear, No Timely Action Taken by Police

Related articles

Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts