spot_img
Thursday, May 14, 2026
HomeBreakingWest Champaran RaodAccidentNews : कार एवं ऑटो रिक्शा में भिड़ंत में महिला...

West Champaran RaodAccidentNews : कार एवं ऑटो रिक्शा में भिड़ंत में महिला की मौत, आधा दर्जन घायल

-

Today’sBigNewsUpdates by हृदयानंद सिंह यादव की रिपोर्ट।

बेतिया: पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया से लौरिया जाने वाली एनएच-727 पर लौरिया मोटानी मंदिर के पास कार एवं ऑटो रिक्शा (टेंपो) की भीषण टक्कर में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मृतक महिला की पहचान लौरिया की रंभा ख़ातून के रूप में की गयी है। घायलों में दो की हालत चिंताजनक बतायी गयी है।

लौरिया थाना की पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया में भर्ती कराया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। इनमें से दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया में अफरातफरी का माहौल देखा गया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया।

कैसे हुई दुर्घटना?-

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑटो रिक्शा में सवार लोग शनिचरी से लौरिया जा रहे थे, तभी लौरिया से बेतिया जा रही एक कार से सीधी टक्कर हो गयी।

मृतक और घायलों की पहचान

मृतका की पहचान लौरिया प्रखंड के मढ़िया (मरहिया) गांव निवासी सत्या मियां की पत्नी रंभा खातून के रूप में हुई है।
घायलों में शामिल हैं:

  • योगापट्टी थाना क्षेत्र के विश्वनाथ प्रसाद के पुत्र विक्रम प्रसाद
  • मनीर खा के पुत्र मुन्ना खान
  • ग्राम अमेठिया निवासी रामजी शर्मा की पत्नी संध्या देवी
  • शंभू शर्मा की पत्नी प्रतिमा देवी

इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई-

घटनास्थल से कार एवं टेंपो को लौरिया पुलिस ने जब्त कर लिया है। लौरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया-

हादसे में एक महिला की मौत हुई है, जबकि अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा गया है।

Bettiah/ Lauriya- Severe Road Accident in West Champaran: Collision Between Car and Auto Rickshaw Kills Woman, Injures Half a Dozen. Photos- देश वाणी।

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts