Homeबिहारबेतियासप्तक्रांति एक्सप्रेस की पैंट्रीकार से भारी मात्रा में शराब ज़ब्त, चार गिरफ्तार

सप्तक्रांति एक्सप्रेस की पैंट्रीकार से भारी मात्रा में शराब ज़ब्त, चार गिरफ्तार

-

Bettiah | रवि कुमार मिश्रा|

नरकटियागंज स्टेशन पर सप्तक्रांति एक्सप्रेस की पैंट्रीकार में रेल पुलिस की छापेमारी; 42 लीटर ब्रांडेड शराब ज़ब्त।

पैंट्रीकार मैनेजर संतोष साह व स्टाफ समेत चार गिरफ्तार; दिल्ली से बिहार के शराब तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू।

नरकटियागंज। आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जाने वाली 12558 सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में रेल पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में ब्रांडेड शराब की खेप ज़ब्त की है। इस मामले में पुलिस ने पैंट्रीकार के मैनेजर, एक स्टाफ और दो सफाईकर्मियों सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

रेल थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस को ट्रेन से शराब की बड़ी खेप ले जाए जाने की मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गयी। जैसे ही सप्तक्रांति सुपरफास्ट ट्रेन नरकटियागंज स्टेशन पर पहुंची, रेल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीधे पैंट्रीकार में धावा बोल दिया।

तलाशी के दौरान पैंट्रीकार मैनेजर के केबिन में छिपाकर रखी गयी महंगे ब्रांड की 55 बोतलें मिलीं। मौके से पैंट्रीकार मैनेजर संतोष साह और स्टाफ राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
वहीं, इस कार्रवाई के दौरान ट्रेन के दो सफाईकर्मी छिपने का प्रयास कर रहे थे। संदेह होने पर जब पुलिस ने उन्हें दबोचा और उनकी तलाशी ली, तो उनके पास से भी पांच बोतल शराब मिली।

पकड़े गए सफाईकर्मियों की पहचान गोविंद कुमार और रिंकी कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रेल पुलिस की इस कार्रवाई में कुल 42 लीटर शराब ज़ब्त की गयी है और गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

गौरतलब है कि सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस से शराब की तस्करी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार इस ट्रेन से शराब की बड़ी खेप पकड़ी जा चुकी है। रेल पुलिस इस बात की गहन जांच कर रही है कि शराब की यह खेप मुजफ्फरपुर या रास्ते में किस धंधेबाज तक पहुंचायी जानी थी।

Bettiah | Narkatiaganj | Heavy quantity of branded liquor seized from Sapt Kranti Express pantry car, four arrested

Slug URL

Bettiah large-quantity-branded-liquor-seized-sapt-kranti-express-narkatiaganj

Tag Line

Bettiah updates, Narkatiaganj News, Sapt Kranti Express Liquor Seized, Railway Police Raid, Pantry Car Manager Arrested, West Champaran Crime Updates,

Related articles

Bihar

Latest posts