HomeUncategorizedबगहा में खाद वितरण में किसानों की भीड़ हुई बेक़ाबू , पुलिस...

बगहा में खाद वितरण में किसानों की भीड़ हुई बेक़ाबू , पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

Bettiah |अवधेश शर्मा |

खाद लेने पहुंचे किसान हुए बेकाबू-

बगहा में सोमवार को बिस्कोमान परिसर में खाद वितरण के दौरान अफरा-तफरी मच गई। यूरिया खाद लेने पहुंचे किसानों की भीड़ अचानक अनियंत्रित हो गई। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। भीड़ में फंसे कई किसानों को हल्की चोटें भी आयीं।

खिड़की टूटते ही बिगड़े हालात-

करीब दोपहर 2 बजे जब खाद वितरण चल रहा था, तभी लाइन में लगे किसान एक-दूसरे को धक्का देने लगे। बढ़ती भीड़ और धक्का-मुक्की के बीच खाद वितरण वाली खिड़की भी टूट गयी। इसके बाद माहौल और बिगड़ गया और पुलिस ने तुरंत लाठियां भांजकर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की।

पारदर्शिता पर उठे सवाल-

किसानों का आरोप है कि कृषि पदाधिकारी के इशारे पर उन पर डंडे बरसाए गए। चोटिल किसानों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि खाद वितरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं है और उनकी समस्याओं को प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रहा।

कड़ी धूप में 3 दिनों से इंतजार-

किसानों ने बताया कि वे पिछले तीन दिनों से लगातार लाइन में खड़े हो रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। सोमवार को भी सुबह 6 बजे से लाइन में लगे किसान दोपहर तक इंतजार करते रहे, फिर भी खाद नहीं मिला।

किसानों का आक्रोश और आंदोलन की चेतावनी-

नाराज किसानों ने बताया कि वे गर्मी और धूप में घंटों खड़े रहकर इंतजार करते रहे, लेकिन जब उन्हें खाद नहीं दिया गया और सवाल उठाया, तो पुलिस ने उन्हें भगाना शुरू कर दिया।

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उचित और पारदर्शी तरीके से खाद वितरण नहीं हुआ, तो वे आंदोलन का सहारा लेंगे।

Bettiah | Farmers’ crowd turns unruly during fertilizer distribution in Bagaha, police use mild force

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular