spot_img
Wednesday, April 29, 2026
HomeBig Breakingराजधानी के कई स्कूलों को मिली बम की धमकी, जांच में झूठी...

राजधानी के कई स्कूलों को मिली बम की धमकी, जांच में झूठी निकली

-

SHABD,Delhi AIR, August 18,

पुलिस और अग्निशमन विभाग ने तुरंत कार्रवाई की; कई स्कूलों में छुट्टी कर दी गयी-

आज राजधानी दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इन धमकियों के बाद दिल्ली में हड़कंप मच गया और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। अग्निशमन विभाग के अनुसार, उन्हें और विभिन्न स्कूलों को मिलाकर कुल 32 कॉल और धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए।

धमकी मिलने के तुरंत बाद, अग्निशमन विभाग की टीमें पुलिस के साथ मिलकर स्कूलों में पहुंचीं। उन्होंने पूरे परिसर की गहन तलाशी में पुलिस की मदद की। वहीं, सुरक्षा कारणों से कई स्कूलों ने तुरंत छुट्टी की घोषणा कर दी और माता-पिता से अपने बच्चों को घर ले जाने का आग्रह किया।

दिल्ली के डिप्टी चीफ अग्निशमन अधिकारी, एके मलिक ने बताया –

“जांच के बाद यह सभी धमकियां झूठी पायी गयीं। उन्होंने जानकारी दी कि ये सभी धमकी भरे कॉल और ईमेल सुबह 7:24 बजे से आने लगे थे।”

पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन धमकियों के पीछे कौन था।

New Delhi | Bomb threats received by several schools in the capital, found to be false after investigation.

Related articles

Video thumbnail
Bettiah| बगहा के रामनगर में पुट्टू मिश्र की गोली मारकर हत्या, 27 April 2026
00:14
Video thumbnail
Raxaul | अवैध मनीएक्सचेंज काउंटर पर IPS हेमंत सिंह की Raid, भारतीय व नेपाली रुपये जब्त, गिरफ्तार।
03:45
Video thumbnail
जहानाबाद पहुंचे लालू यादव, शादी समारोह में पहुंचकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद, PBSHABD
00:33
Video thumbnail
Raxaul | देखिए कैसे होती है? कुर्की - जब्ति, 26 April 2026
01:43
Video thumbnail
25 April 2026
01:44
Video thumbnail
Bettiah Madhopur KVK, 'Multilayer farming' is changing the fortunes of small farmers.
00:31
Video thumbnail
माधोपुर कृषि विज्ञान केन्द्र में लीजिए ट्रेनिंग कम जमीन में ज्यादा मुनाफा :
00:23
Video thumbnail
रक्सौल | बॉर्डर पर मानव तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम, नाबालिग लड़की को साहिल के चंगुल से कराया मुक्त
00:48
Video thumbnail
रक्सौल | अवैध मनी एक्सचेंज काउंटर पर ASP Hemant Singh की रेड, 45 लाख नकद के साथ एक गिरफ्तार
00:13
Video thumbnail
रक्सौल | अवैध मनी एक्सचेंज काउंटर, पुलिस-एसएसबी की रेड, 45 लाख नकद साथ एक गिरफ्तार,ASP Hemant Singh-
02:31

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts