spot_img
Monday, February 23, 2026
HomeStateअयोध्या में आरएसएस का भव्य पथ संचलन और घोष वादन

अयोध्या में आरएसएस का भव्य पथ संचलन और घोष वादन

-

SHABD,Lucknow, February 23,

अयोध्या | रामनगरी अयोध्या में दिल्ली प्रांत के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने भव्य घोष वादन और पथ संचलन किया। कार्यक्रम की शुरुआत राम की पैड़ी स्थित लता चौक से हुई।

स्वयंसेवक अनुशासित पंक्तियों में राम पथ से होते हुए हनुमानगढ़ी और श्रीराम मंदिर गेट तक पहुँचे।

पारंपरिक गणवेश में घोष वादन से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के माहौल से गूंज उठा। मंदिर परिसर में स्वयंसेवकों ने भगवान श्रीराम लला के समक्ष घोष समर्पित कर राष्ट्र सेवा का संदेश दिया। आरएसएस के गोपाल राव ने बताया कि पथ संचलन संगठन की एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में संस्कार और संगठन की भावना को मजबूत करना है।

Ayodhya| RSS holds grand procession and proclamation.

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts