Homeबिहारमोतिहारीडाक बंगला चौराहे पर गाड़ी पर हमला, असामाजिक तत्वों की करतूत: श्यामबाबू...

डाक बंगला चौराहे पर गाड़ी पर हमला, असामाजिक तत्वों की करतूत: श्यामबाबू यादव

-

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। पटना के डाक बंगला चौराहा पर आयोजित छात्र आंदोलन के दौरान पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव की गाड़ी पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में विधायक बाल-बाल बच गए, जबकि उनके एक सहयोगी के साथ मारपीट की गई।

घटना पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए विधायक श्यामबाबू यादव ने कहा कि छात्र कभी हिंसा और अराजकता का रास्ता नहीं चुनते। आंदोलन की आड़ में इस तरह का हिंसक कृत्य करने वाले उपद्रवी और असामाजिक तत्व थे। कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है, लेकिन हिंसा, तोड़फोड़ और जानलेवा हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हमारी सरकार छात्रों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और सकारात्मक संवाद में विश्वास रखती है।

उन्होंने इस हिंसक प्रदर्शन के पीछे वामपंथी उपद्रवियों का हाथ बताते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ करार दिया। विधायक ने जिला प्रशासन से दोषियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई भी कानून-व्यवस्था को हाथ में लेने का दुस्साहस न कर सके।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts