spot_img
Wednesday, July 22, 2026
Homeबिहारबेतियानरकटियागंज: मछली पकड़ने गए मछुआरों के जाल में निकली होंडा शाइन बाइक

नरकटियागंज: मछली पकड़ने गए मछुआरों के जाल में निकली होंडा शाइन बाइक

-

Bettiah. रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/नरकटियागंज – सहोदरा मुख्य मार्ग में पंडई चौक के समीप पंडई नदी से एक होंडा शाइन बाइक बरामद हुआ है। यह बाइक नदी से मछुआरों के जाल में फसने पर बाहर निकाला गया है। वही इस लावारिस बाइक मिलने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि डीके शिकारपुर निवासी कुछ मछुआरे रोज की तरह नदी में मछली पकड़ने गए थे। जैसे ही नदी में जाल डाला तो उसमें बाइक फस गया। काफी मशक्कत के बाद जब जाल में फसे बाइक को नदी बाहर निकाला गया। बाइक निकलने के बाद मछुआरों ने इसे लेकर गाव में गए और स्थानीय मुखिया राहुल जायसवाल को सूचित किया।

 सूचना पर पहुचे मुखिया समेत उपस्थित लोगों ने आसपास के लोगों से बाइक के मालिक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन उस समय कोई सुराग नहीं मिलने पर मुखिया द्वारा इसकी सूचना शिकारपुर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

बाइक का रजिस्ट्रेशन नम्बर BR 22 BV 5542 है जो कि बेतिया डीटीओ से रजिस्टर्ड है। मुखिया राहुल जायसवाल ने बताया है कि कुछ लोग बाइक को अपना बताकर आये हुए थे। उनसे आवश्यक कागजातों के साथ शिकारपुर थाना में जाने का सुझाव दिया गया है। इधर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बाइक किसकी है और वह नदी में कैसे पहुंची, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पंडई नदी से निकली इस बाइक को लेकर लोग चर्चा कर रहे है कि यह बाइक किसकी है और नदी में कैसे पहुची।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts