Homeबिहारमोतिहारीविदेश में राखी भेजना हुआ और भी आसान, इंडिया पोस्ट की आईटीपीएस...

विदेश में राखी भेजना हुआ और भी आसान, इंडिया पोस्ट की आईटीपीएस सेवा मात्र ₹185 से शुरू

-

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर विदेशों में रहने वाले भाइयों की कलाई सजाने के लिए रेल डाक सेवा  ‘यू’ मंडल, मुजफ्फरपुर ने एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। भारतीय डाक विभाग की आईटीपीएस के ज़रिए बहनें अब निजी कूरियर के भारी-भरकम खर्च से बचकर किफायती, सुरक्षित और त्वरित माध्यम से विदेश राखी भेज सकती हैं।

इस सेवा के तहत 50 ग्राम तक के बेस वेट स्लैब के लिए न्यूनतम शुल्क 185 रुपये तथा अधिकतम शुल्क 400 रुपये तय किया गया है। पार्सल बुक करते ही ग्राहकों को एक यूनीक बारकोड ट्रैकिंग नंबर मिलेगा, जिससे वे मोबाइल पर घर बैठे एंड-टू-एंड लाइव स्थिति देख सकती हैं।

यह सेवा ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भूटान, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, हांगकांग, इटली, जापान, मलेशिया, मॉरीशस, नेपाल, न्यूजीलैंड, कतर, रूसी संघ, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, श्रीलंका, स्विट्जरलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, अमेरिका और जिम्बाब्वे सहित दुनिया के सभी प्रमुख देशों के लिए उपलब्ध है।

त्योहार के महत्व को देखते हुए पार्सलों को ‘प्रायोरिटी प्रोसेसिंग’ के तहत भेजा जाता है और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और कस्टम क्लियरेंस में लगने वाले समय को ध्यान में रखते हुए, रेल डाक सेवा ‘यू’ मंडल मुजफ्फरपुर ने सभी बहनों से अपील की है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए रक्षाबंधन से कम से कम 20 दिन पूर्व अपने निकटतम आरएमएस बुकिंग काउंटर से राखी अवश्य बुक करा लेने का सुझाव दिया है।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts