HomeBIHARबेतियाअनियंत्रित बाइक की टक्कर से राहगीर समेत तीन घायल, दो बेतिया रेफर

अनियंत्रित बाइक की टक्कर से राहगीर समेत तीन घायल, दो बेतिया रेफर

Bettiah. रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/नरकटियागंज। प्रखंड के पोखरिया गांव में बुधवार को एक अनियंत्रित बाइक ने पैदल जा रहे राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक चालक, उसकी मां और राहगीर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

घायलों की पहचान ठठवा गांव निवासी बाइक चालक नुरुल गद्दी, उनकी मां बेदरा खातून और पोखरिया निवासी राहगीर घूरभारी महतो के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पैदल चल रहे घूरभारी महतो से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार मां-बेटे और राहगीर तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। हादसे में नुरुल गद्दी और घूरभारी महतो के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तुरंत नरकटियागंज अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रजनीकांत ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद नुरुल गद्दी और घूरभारी महतो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया गया है।

घटना के बाद से घायलों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्थानीय पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular