spot_img
Friday, May 15, 2026
Homeबिहारमोतिहारीरक्सैल नगर परिषद हजारों लीटर पानी नालों व सड़क पर बहा रहा...

रक्सैल नगर परिषद हजारों लीटर पानी नालों व सड़क पर बहा रहा और जनता बूँद- बूँद पानी को संघर्ष कर रही

-

Motihari Latest news| Indo-Nepal Border| Raxaul| अनिल कुमार|

सीमावर्ती क्षेत्र रक्सौल में, जहाँ लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं नगर परिषद की लापरवाही के कारण वार्ड संख्या 10 में रोजाना हजारों लीटर पानी बेवजह बर्बाद हो रहा है।

नप की लापरवाही से पानी बह रहा यूं ही
स्थानीय निवासियों के अनुसार, नगर परिषद द्वारा लगाए गए समरसेबल को चलाने के बाद नियमित रूप से बंद नहीं किया जाता, जिससे पानी लगातार बहकर नाली में चला जाता है। आश्रम रोड के लोगों का कहना है कि यदि समरसेबल से निकला पानी पाइपलाइन के जरिए मोहल्लों तक पहुंचता, तो लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना नहीं करना पड़ता।

भू-जल स्तर गिरा, मोटर से पानी आना भी बंद
स्थानीय लोगों का आरोप है कि भारी गर्मी और बारिश नहीं होने से भू-जल स्तर गिर गया है। समरसेबल के लगातार चलने से अन्य लोगों के नलकूप व मोटर भी प्रभावित हो रहे हैं। वार्ड संख्या 10 के निवासी राहुल ने बताया कि दिनभर पानी निकाले जाने से इलाकों में मोटर से पानी आना बंद हो गया है।

एक तरफ जल संरक्षण की बातें, दूसरी तरफ पानी की बर्बादी
प्रशासन एक ओर तो जल संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है, वहीं दूसरी ओर उसके ही नगर परिषद कर्मचारी पानी की बर्बादी कर रहे हैं। लोगों ने नगर परिषद से जल्द समाधान की मांग की है और चेताया है कि अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

फोटो विवरण:
एक ओर पानी की किल्लत, दूसरी ओर नगर परिषद द्वारा पानी की बर्बादी।

Raxaul Municipal Council Wasting Thousands of Liters of Water in Drains and on Roads While People Struggle for Drinking Water

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts