spot_img
Wednesday, April 29, 2026
Homeबिहारबेतियाबेतिया: लौरिया में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, पति-पत्नी बुरी...

बेतिया: लौरिया में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, पति-पत्नी बुरी तरह झुलसे

-

बेतिया |अवधेश कुमार शर्मा|

पश्चिम चम्पारण जिले के नरकटियागंज अनुमंडल स्थित लौरिया प्रखंड के कटैया पंचायत के बरवा शेख वार्ड संख्या 13 में सोमवार को एक घर में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गयी। इस हादसे में घर के पति-पत्नी बुरी तरह झुलस गए हैं।

आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन, नकदी और मोबाइल सबकुछ जलकर राख हो गए।

झुलसे लोगों की पहचान बाबू साहब सिंह (पिता – स्व. बृज किशोर सिंह) और उनकी पत्नी आशा देवी (पति – बाबू साहब सिंह) के रूप में हुई है।

पीड़ित आशा देवी ने बताया कि वह शाम को भोजन बना रही थीं, तभी अचानक गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन, नकदी और मोबाइल सबकुछ जलकर राख हो गए। परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया।

सौभाग्य रहा कि सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआ
गांव के लोगों ने सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

झुलसे हुए दोनों पति-पत्नी का इलाज लौरिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में चल रहा है।
घटना के बाद से इलाके में डर और चिंता का माहौल है।

Bettiah | Gas Cylinder Leak Sparks Fire in Lauriya in west Champaran, Husband and Wife Suffer Severe Burns

Related articles

Video thumbnail
Bettiah| बगहा के रामनगर में पुट्टू मिश्र की गोली मारकर हत्या, 27 April 2026
00:14
Video thumbnail
Raxaul | अवैध मनीएक्सचेंज काउंटर पर IPS हेमंत सिंह की Raid, भारतीय व नेपाली रुपये जब्त, गिरफ्तार।
03:45
Video thumbnail
जहानाबाद पहुंचे लालू यादव, शादी समारोह में पहुंचकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद, PBSHABD
00:33
Video thumbnail
Raxaul | देखिए कैसे होती है? कुर्की - जब्ति, 26 April 2026
01:43
Video thumbnail
25 April 2026
01:44
Video thumbnail
Bettiah Madhopur KVK, 'Multilayer farming' is changing the fortunes of small farmers.
00:31
Video thumbnail
माधोपुर कृषि विज्ञान केन्द्र में लीजिए ट्रेनिंग कम जमीन में ज्यादा मुनाफा :
00:23
Video thumbnail
रक्सौल | बॉर्डर पर मानव तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम, नाबालिग लड़की को साहिल के चंगुल से कराया मुक्त
00:48
Video thumbnail
रक्सौल | अवैध मनी एक्सचेंज काउंटर पर ASP Hemant Singh की रेड, 45 लाख नकद के साथ एक गिरफ्तार
00:13
Video thumbnail
रक्सौल | अवैध मनी एक्सचेंज काउंटर, पुलिस-एसएसबी की रेड, 45 लाख नकद साथ एक गिरफ्तार,ASP Hemant Singh-
02:31

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts