Homeबिहारमोतिहारीरक्सौल- स्कूल के किचन में पहुँची रसोइया तो देखा कोबरा, मची अफरा-तफरी,...

रक्सौल- स्कूल के किचन में पहुँची रसोइया तो देखा कोबरा, मची अफरा-तफरी, सहमे बच्चे

-

रक्सौल | संवाददाता – अनिल कुमार|

रक्सौल प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरतमही में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूल के किचन से अचानक एक जहरीला कोबरा सांप निकल आया। रसोईया सरस्वती देवी जैसे ही किचन में पहुंचीं, उन्होंने कोबरा को देखा और घबरा गईं। उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिससे मौके पर शिक्षक अमरान अंसारी और अन्य स्टाफ पहुँच गए। सभी की सतर्कता से कोबरा को किचेन से हटाया गया।

घटना के कारण कुछ समय के लिए स्कूल का पढ़ाई-लिखाई कार्य रुक गया और बच्चों में डर का माहौल बन गया। स्कूल के प्रधानाध्यापक छोटेलाल राय ने तुरंत बच्चों को सुरक्षित स्थान पर भेजा और सभी कक्षाओं की सफाई और जांच करवाई। स्थिति सामान्य होने के बाद स्कूल का संचालन फिर से शुरू हुआ।

प्रधानाध्यापक ने बताया कि बरसात के समय ऐसी घटनाएं आम होती हैं, क्योंकि सांप अक्सर बिलों से बाहर निकल आते हैं। अगर कोबरा किसी कक्षा में घुस जाता, तो बच्चों की जान को गंभीर खतरा हो सकता था।

इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने स्थानीय प्रशासन से नियमित फॉगिंग और सफाई की मांग की है। साथ ही सभी शिक्षकों व कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। बच्चों को भी सतर्कता बरतने की सलाह दी गयी है, ताकि भविष्य में इस तरह की कोई घटना न हो।

कैप्शन:
स्कूल के किचन में कोबरा निकलने के बाद मची अफरातफरी, सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Motihari |Raxaul|Cobra Found in School Kitchen Creates Panic, Major Accident Averted in Time

Related articles

Bihar

Latest posts