spot_img
Friday, June 19, 2026
HomeBreakingपारा 44 डिग्री, रक्सौल में लू लगने से नरकटियागंज राम-जानकी मंदिर के...

पारा 44 डिग्री, रक्सौल में लू लगने से नरकटियागंज राम-जानकी मंदिर के महंत की मौत

-

मोतिहारी। रक्सौल। अनिल कुमार।


भीषण गर्मी बनी मौत का कारण

भारत-नेपाल सीमा पर इन दिनों पड़ रही भयंकर गर्मी ने एक महंत की जान ले ली।
पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज स्थित रामजानकी मंदिर के महंत नंद किशोर दास जी महाराज की अत्यधिक गर्मी के कारण रक्सौल में मौत हो गयी।

रक्सौल में सोना टॉकिज के पाल लू लगने से गिरे। फिर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

नरकटियागंज राम-जानकी मंदिर के महंत।

रक्सौल के रास्ते पैतृक गांव मधुबनी जा रहे थे, रास्ते में गिरे

जानकारी के अनुसार महंतजी अपने पिता के बरखी में शामिल होने के लिए मधुबनी जिले के बेनीपट्टी जा रहे थे।
वे नरकटियागंज से रक्सौल होते हुए बस से यात्रा कर रहे थे। रक्सौल पहुंचने के बाद जब वे बस स्टैंड की ओर पैदल जा रहे थे, तभी सोना टॉकीज के पास अचानक गिर पड़े।


एम्बुलेंस नहीं मिली, ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचे-

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत सरकारी एम्बुलेंस को कॉल किया, लेकिन एम्बुलेंस नहीं पहुंच सकी।
तभी सामाजिक कार्यकर्ता राजेश चौरसिया मौके पर आए और ई-रिक्शा की मदद से उन्हें रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल ले गये।


डॉक्टरों ने बताया- लू लगने से मौत

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान ही महंत जी की मौत हो गयी।
अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि उन्हें लू लग गई थी और इसी कारण उनकी जान गई।


परिवार में शोक, लोगों में डर

मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है और क्षेत्र में गर्मी को लेकर डर बढ़ गया है।


तापमान 44 डिग्री के पार

उल्लेखनीय है कि सीमावर्ती क्षेत्र इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है।
तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे लू और गर्मी से जुड़ी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।


कैप्शन: अत्यधिक गर्मी से रक्सौल में महंत की मौत।

Motihari | Raxaul | Temperature at 44°C Mahant of Narkatiaganj Janaki Temple Dies of Heatstroke in Raxaul

Related articles

Video thumbnail
19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts