spot_img
Thursday, April 30, 2026
HomeBreakingमोतिहारी : फरार शराब कारोबारी साजन यादव गिरफ्तार, बोलेरो में लदी 43.5...

मोतिहारी : फरार शराब कारोबारी साजन यादव गिरफ्तार, बोलेरो में लदी 43.5 लीटर नेपाली कस्तूरी जब्त

-

मोतिहारी |तुरकौलिया|
पूर्वी चम्पारण में तुरकौलिया पुलिस ने शंकरसरैया गांव के कुख्यात शराब तस्कर खलीफा उर्फ साजन यादव को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे शराब से भरी बोलेरो गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। बोलेरो में 43.5 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब मिली है।


शंकरसरैया के पास पकड़ी गयीनशराब लदी गाड़ी
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया-

“पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शंकरसरैया के पास से शराब से भरी बोलेरो को रोका और तलाशी लेने पर भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद की गयी।”


लंबा आपराधिक इतिहास, कई थानों में दर्ज हैं मामले
गिरफ्तार किए गए शराब कारोबारी साजन यादव का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ तुरकौलिया, रघुनाथपुर, और उत्पाद थाना समेत विभिन्न थानों में करीब आधा दर्जन केस दर्ज हैं। जिनमें प्रमुख हैं:

  • तुरकौलिया थाना कांड संख्या 789/23
  • रघुनाथपुर थाना कांड संख्या 793/22
  • उत्पाद थाना कांड संख्या 1922/23
  • तुरकौलिया थाना कांड संख्या 137/24
  • तुरकौलिया थाना कांड संख्या 237/24

दो साल से था फरार, अब भेजा गया जेल
साजन यादव करीब दो साल से फरार चल रहा था, और पुलिस उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई थी। अब उसे शराब सहित गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही शराब से लदी बोलेरो गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।


Motihari | Turkaulia | Notorious Liquor Smuggler Sajan Yadav Arrested with 43.5 Litres of Nepali Liquor in Bolero

Related articles

Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19
Video thumbnail
Bettiah| बगहा के रामनगर में पुट्टू मिश्र की गोली मारकर हत्या, 27 April 2026
00:14
Video thumbnail
Raxaul | अवैध मनीएक्सचेंज काउंटर पर IPS हेमंत सिंह की Raid, भारतीय व नेपाली रुपये जब्त, गिरफ्तार।
03:45
Video thumbnail
जहानाबाद पहुंचे लालू यादव, शादी समारोह में पहुंचकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद, PBSHABD
00:33
Video thumbnail
Raxaul | देखिए कैसे होती है? कुर्की - जब्ति, 26 April 2026
01:43
Video thumbnail
25 April 2026
01:44
Video thumbnail
Bettiah Madhopur KVK, 'Multilayer farming' is changing the fortunes of small farmers.
00:31
Video thumbnail
माधोपुर कृषि विज्ञान केन्द्र में लीजिए ट्रेनिंग कम जमीन में ज्यादा मुनाफा :
00:23

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts