spot_img
Tuesday, June 30, 2026
HomeBreakingशीतलपुर में भीषण अगलगी, कई मवेशी जलकर मरें, आधा दर्जन घर जलकर...

शीतलपुर में भीषण अगलगी, कई मवेशी जलकर मरें, आधा दर्जन घर जलकर राख

-

तेजी से फैली आग, कई मवेशियों की मौत

रक्सौल। अनिल कुमार। जोकियारी पंचायत के शीतलपुर गांव में सोमवार को भीषण अगलगी में पांच से अधिक घर जलकर राख हो गए। इस भयावह आग में घरों के साथ-साथ कई मवेशी भी जिंदा जल गए।

अलाव से उठी चिंगारी बनी अग्निकांड का कारण

ग्रामीणों के अनुसार, आग पशुशाला में जलाए गए अलाव से फैली, जिसे मच्छरों से बचाव के लिए जलाया गया था। चिंगारी उठने के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही कई घर इसकी चपेट में आ गए।

गांव में मची अफरातफरी, दमकल ने पाया काबू

आग लगते ही गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपनी ओर से आग बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि उन पर काबू पाना मुश्किल हो गया। हालात बिगड़ते देख अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

परिवार हुए बेघर, प्रशासन ने किया मुआवजे का आश्वासन

इस अग्निकांड में कई परिवार बेघर हो गए हैं, वहीं मवेशियों की भी जान चली गई। अगलगी में जलकर मरने वाले मवेशियों में भैंस और बकरियां शामिल हैं।

प्रशासन ने शुरू किया क्षति का आकलन

घटना की जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी शेखर राज ने घटनास्थल पर कर्मियों को भेजा और क्षति का आकलन शुरू किया। उन्होंने बताया कि प्रशासन पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद करेगा।

ग्रामीणों की मुआवजे की मांग, राहत कार्य जारी

ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है, और पीड़ित परिवारों को अस्थायी आश्रय उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts