Homeबिहारबेतिया के बैरिया में गोलीबारी, दो घायल 

बेतिया के बैरिया में गोलीबारी, दो घायल 

-

बेतिया। हृदयानंद सिंह की रिपोर्ट।

पश्चिमी चम्पारण के बारिया थाना क्षेत्र लौकरिया गांव में शुक्रवार की रात दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई है। गोलीबारी की घटना में दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दो लोगों को पकड़कर थाने में पूछताछ कर रही है।

गोलीबारी के बाद इलाक़े में शनिवार की रात तनाव का माहौल है। हालाँकि सूचना पर पहुँची बैरिया पुलिस ने माहौल पर नियंत्रण पाया।

घायलों को बैरिया स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

बेतिया पुलिस का कहना है कि उन्हें शनिवार की रात्रि में बैरिया थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि बैरिया थाना के लौकरिया वार्ड नंबर 14 में गोलीबारी की घटना घटित हुई है। 

इस सूचना के उपरांत बैरिया थाना अध्यक्ष उक्त घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों पक्षों में चल रहा विवाद एवं झड़प को शांत किया। तथा लोक शांति स्थापित की गयी।

झड़प में घायल व्यक्ति को तत्काल बैरिया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया तथा इस घटना में शामिल दो लोगों को अभिरक्षा में लिया गया। 

बैरिया स्वास्थ्य केंद्र केचिकित्सकों ने घायल को छर्रा लगने की बात बताई। इस घटना को लेकर गाँव में तनाव का माहौल है।

प्राथमिक दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की गई जा रही है।

Related articles

Bihar

Latest posts