spot_img
Saturday, May 16, 2026
HomeBreaking" स्वाभिमान यात्रा" से बिहार में UP जैसा बुलडोजर व एनकाउंटर राज...

” स्वाभिमान यात्रा” से बिहार में UP जैसा बुलडोजर व एनकाउंटर राज स्थापित करने की मंशा : कॉ. दीपंकर भट्टाचार्य

-

जनता से कथित विश्वासघात करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान।

हृदयानंद सिंह यादव की रिपोर्ट।
बेतिया: भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव कॉ. दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार में भाजपा-नीत एनडीए सरकार के 20 वर्षों का शासन पूरी तरह विफल रहा है। उन्होंने इसे भ्रष्टाचार, अत्याचार और ऑफिसरशाही का शासन करार दिया। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे इस विश्वासघाती सरकार को उखाड़ फेंकें।

वे बेतिया के बड़ा रमना मैदान स्थित बापू सभागार (ऑडिटोरियम) में आयोजित चंपारण स्तरीय “बदलो बिहार समागम” को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम को संघर्षरत शक्तियों और ट्रेड यूनियनों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

कॉ. दीपंकर ने कहा कि बिहार बदलाव के मुहाने पर खड़ा है, लेकिन पर्दे के पीछे से शासन कर रही फासीवादी ताकतें इस बदलाव को हड़पना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ठगी महसूस कर रही है और सभी वर्ग लोकतांत्रिक बदलाव की दिशा में संघर्षरत हैं। इसलिए बिहार की संघर्षशील शक्तियों को एकजुट होकर इस लड़ाई को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाना होगा।

उन्होंने कहा कि

दिल्ली में भाजपा की जीत के बावजूद यह स्पष्ट संकेत है कि लोकतंत्र में परिवर्तन आवश्यक है। बिहार की जनता को भी सत्ता परिवर्तन के लिए अपने आंदोलनों को और धारदार बनाना होगा ताकि दो दशक से चल रहे भाजपा-जदयू शासन को उखाड़ फेंका जा सके।

कॉ. दीपंकर ने अपने पश्चिम चंपारण दौरे के दौरान कहा कि वे पिछले दो महीनों से गांव-गांव, शहर-शहर जाकर लोगों को भाजपा-जदयू सरकार के भ्रष्टाचार और अत्याचार के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ऑफिसरशाही, पुलिस की गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार की शिकार है।

उन्होंने कहा कि “न्याय के साथ विकास” और “सबका साथ, सबका विकास” जैसे नारे केवल जुमले साबित हुए हैं। वास्तविकता यह है कि बिहार की जनता के लिए स्थिति दर्दनाक और शर्मनाक बनी हुई है।

कॉ. दीपंकर ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि

वे “स्वाभिमान यात्रा” के माध्यम से उत्तर प्रदेश जैसी स्थिति बिहार में पैदा करना चाहते हैं, ताकि यहां भी बुलडोजर और एनकाउंटर राज स्थापित हो।

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिर्फ चेहरा मात्र हैं, जबकि सत्ता की वास्तविक कमान भाजपा के हाथों में है, यह पूरा देश जानता है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे इस सरकार के खिलाफ एकजुट होकर बदलाव की दिशा में आगे बढ़ें।

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts