spot_img
Monday, January 12, 2026
HomeBreakingWest Champaran : ऑनलाइन जमाबंदी सुधार की 15 मार्च तक समय सीमा,...

West Champaran : ऑनलाइन जमाबंदी सुधार की 15 मार्च तक समय सीमा, जानिये Block wise शिविर की तिथि

-

Today’sBereakingNews by मीना तिवारी अवध।

बेतिया: जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने कहा कि जिले में ऑनलाइन जमाबंदी में सुधार के लिए 15 मार्च तक का समय दिया गया है।

इसमें किसी भी प्रकार की देर या लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों और कर्मियों पर कार्रवाई होगी।

जमाबंदी सुधार शिविर की तिथियां तय, कर्मचारियों की तैनाती भी हुई।

सभी मौजों की जमाबंदी को डिजिटाइज कर त्रुटियों को सुधारा जाएगा, लेकिन मूल जमाबंदी के आंकड़ों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने बताया कि –

ई-जमाबंदी मॉड्यूल के जरिए सुधार किए जाएंगे, और पहले से हुए परिमार्जन या दाखिल-खारिज में कोई बदलाव नहीं होगा।

सरकार भू-अभिलेखों के अद्यतनीकरण को प्राथमिकता दे रही है, जिसमें ऑनलाइन दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस और लगान संग्रहण जैसी प्रक्रियाएं शामिल हैं। विशेष सर्वेक्षण कार्यक्रम को देखते हुए जमाबंदी का डिजिटलीकरण और सुधार जरूरी हो गया है।

जमाबंदी सुधार शिविर की तिथियां और स्थान

जिले में अलग-अलग अंचलों में जमाबंदी सुधार शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है।

  • 13 से 16 फरवरी, 17 से 21 फरवरी और 22 से 25 फरवरी: पिपरासी, लौरिया, बेतिया, गौनाहा, योगापट्टी, मझौलिया अंचल
  • 26 फरवरी से 1 मार्च और 2 से 5 मार्च: मधुबनी, मैंनाटांड़, सिकटा, चनपटिया, नौतन अंचल
  • 13 से 16 फरवरी, 17 से 21 फरवरी, 22 से 25 फरवरी और 26 फरवरी से 1 मार्च: बैरिया अंचल

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जमाबंदी सुधार कार्य तय समय में पूरा करें ताकि भूमि अभिलेखों को सही और पारदर्शी बनाया जा सके।

West Champaran: Deadline for Online Jamabandi Correction Extended Until March 15, Check Block-Wise Camp Dates

Bettiah: District Magistrate Dinesh Kumar Rai stated that a deadline of March 15 has been set for online Jamabandi corrections in the district. Any delay or negligence in the process will result in action against the responsible officials and staff. The Jamabandi records of all villages will be digitized and errors will be corrected, but no changes will be made to the original Jamabandi data.

Related articles

Video thumbnail
12 January 2026
00:17
Video thumbnail
दरभंगा : महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह की पत्नी महारानी कम सुंदरी का हुआ स्वर्गवास, 12 January 2026
01:27
Video thumbnail
Raxaul | मो कलिम के तनिष्क सहित दो प्रतिष्ठानों व निवास पर IT की Raid, 10 January 2026
01:13
Video thumbnail
5 January 2026
00:20
Video thumbnail
रक्सौल रेलवे परिसर में ठंड से बचाव के लिए अस्थायी आश्रय स्थल का हुआ शुभारंभ, 3 January 2026
02:46
Video thumbnail
रक्सौल | रेलवे परिसर में अस्थायी आश्रय स्थल का हुआ शुभारंभ, 3 January 2026
00:47
Video thumbnail
शगुन साड़ी शोरूम’ बना रक्सौल की पहली पसंद 30 December 2025
01:22
Video thumbnail
रक्सौल | बेहतर परिधानों की तलाश में ‘शगुन साड़ी शोरूम’ बना लोगों की पहली पसंद30 December 2025
01:32
Video thumbnail
83 किलोग्राम गांजा के साथ पिकअप वाहन जब्त, एक युवक हिरासत में, 28December 2025
00:57
Video thumbnail
भारत-नेपाल सीमा पर अंतरराष्ट्रीय मिलावटी तेल तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ़्तार 27 December
02:04

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts