HomeUncategorizedनवागत एसडीपीओ प्रसन्ना कुमार से अपराध पर अंकुश की उम्मीद

नवागत एसडीपीओ प्रसन्ना कुमार से अपराध पर अंकुश की उम्मीद

Bettiah। देश वाणी।अवधेश कुमार शर्मा।

नरकटियागंज। भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारी प्रसन्ना कुमार एमवी ने बुधवार को नरकटियागंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के रूप में योगदान दिया। उनके योगदान के बाद अनुमंडल क्षेत्र के लोगों में कानून-व्यवस्था को लेकर नई उम्मीद जगी है।

नवागत एसडीपीओ से आम लोगों को कई अपेक्षाएं हैं। विशेष रूप से क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार, सूखा नशा, एक नंबर लॉटरी, भू-माफियाओं तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

लोगों का कहना है कि नरकटियागंज अनुमंडल में अपराध एवं अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सख्त और निष्पक्ष पुलिसिंग की आवश्यकता है। ऐसे में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी के रूप में नवागत एसडीपीओ प्रसन्ना कुमार एमवी से लोगों को बेहतर कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की विशेष उम्मीद है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular