रामगढ़वा में कलवार कल्याण पूजा समिति द्वारा भव्य बलभद्र पूजा का आयोजन
आवान मेराज/ देशवाणी
रामगढ़वा: रामगढ़वा क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की श्रृंखला में कलवार कल्याण पूजा समिति के तत्वावधान में प्रकाश मैरिज हॉल में एक भव्य बलभद्र पूजा का आयोजन किया गया। इस पावन और पवित्र अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं, समाज के प्रबुद्ध जनों और युवाओं में भारी उत्साह व उल्लास का माहौल देखने को मिला। भगवान बलभद्र के इस विशेष पूजनोत्सव में आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर अपनी आस्था प्रकट किये। इस धार्मिक कार्यक्रम को पूरी भव्यता और सुचारू रूप से संपन्न कराने में पूजा समिति के अध्यक्ष अमित प्रकाश, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता और उपसचिव शिवम कुमार गुप्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया। इसके अलावा, इस अवसर पर रामगढ़वा प्रखंड प्रमुख रीता देवी, प्रमुख प्रतिनिधि विशाल कुमार, अजय प्रसाद, पूर्व प्रमुख सुरेश प्रसाद,पूर्व मुखिया अर्जुन प्रसाद, लालू प्रसाद, आदित्य कुमार, रवि कुमार, ब्रजेश गुप्ता, राजेश डाबर, और पैक्स अध्यक्ष रंजीत कुमार भी उपस्थित रहे। पूजा स्थल पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भक्तिमय माहौल से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।



