Homeबिहारबेतियानरकटियागंज के गोखुला में प्रभात फेरी के दौरान बच्चों के बीच मुखिया...

नरकटियागंज के गोखुला में प्रभात फेरी के दौरान बच्चों के बीच मुखिया ने बांटी कलम बढ़ाया हौसला

-

पंचायतों में स्कूली बच्चों के साथ जनप्रतिनिधियों ने लगाए देशभक्ति नारे,17 अगस्त तक चलेगा अभियान

Bettiah.रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/नरकटियागंज। सरकार के सचिव द्वारा वंदेमातरम की 150वी वर्षगांठ और स्वतंत्रता दिवस पर जारी निर्देश को लेकर पंचायतों में प्रतिदिन प्रभात फेरी निकाली जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को गोखुला, बिनवलिया, परोरहा, नौतनवा, कुंडिलपुरी, धुमनगर, डुमरिया और पुरैनिया हरसरी पंचायत में मुखिया के नेतृत्व में स्कूली बच्चों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। पंचायत फेरी में स्कूली बच्चों के साथ पंचायत कर्मी और शिक्षकों के साथ स्थानीय लोग भी शामिल रहे। पुरैनिया हरसरी में भाजपा के वरीय नेता प्रदीप दुबे, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मुखिया अजित कुमार दुबे उर्फ बाला दुबे के नेतृत्व में प्रभातफेरी हरसरी से निकलकर कोइरगावा होते हुए कोइरगावा विद्यालय पहुचकर सम्पन्न हुई। वही गोखुला पंचायत में प्रभातफेरी के दौरान मुखिया द्वारा सभी स्कूली बच्चों के बीच कलम का वितरण कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। मुखिया प्रतिनिधि रौशन ब्याहुत ने बताया कि  प्रखंड प्रशासन द्वारा जारी पत्र और स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंचायत के कई गांवों में प्रभातफेरी निकालकर लोगो को जागरूक किया गया है। इस दौरान जनप्रतिनिधि, पंचायत कर्मियो के साथ स्कूली बच्चे और ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति नारे लगाए ।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts