Homeबिहारबेतियानरकटियागंज के शिकारपुर में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को किया...

नरकटियागंज के शिकारपुर में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत, थानाध्यक्ष समेत अन्य ने की मुखिया के इस पहल की सराहना

-

Bettiah. रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/नरकटियागंज। प्रखंड के शिकारपुर पंचायत में आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता मंगलवार को सम्पन्न हो गयी है। इस प्रतियोगिता में दूसरे एवं अंतिम दिन मुख्य अतिथि के तौर पर शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पहुंचे हुए थे। इस दौरान मुख्य अतिथि ने दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ प्रतियोगिता में 43 बच्चों ने भाग लिया इसके बाद थानाध्यक्ष ने क्विज प्रतियोगिता में शामिल छात्र छात्राओं को मोमेंटो मेडल देकर पुरस्कृत किया। प्राथमिक विद्यालय क्विज प्रतियोगिता में प्रथम बिट्टू कुमार, द्वितीय निशांत कुमार,अंशु कुमारी, तृतीय अतिश और गोविंद जबकि माध्यमिक विद्यालय के क्विज प्रतियोगिता में प्रथम पूर्णिमा और स्नेहा, द्वितीय खुशबू कुमारी और सत्यम पाल तृतीय रेखा कुमारी रही वही साइकिल रेस में प्रथम चंदन कुमार, द्वितीय लालू साह, तृतीय आशीष कुमार रहे इनके साथ खेल प्रशिक्षक सुनील कुमार वर्मा भी मौजूद रहे।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने इस तरह के आयोजन को लेकर पंचायत के मुखिया राहुल जायसवाल की सराहना करते हुए कहा कि हर जनप्रतिनिधि का दायित्व है अपने क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास करना। पंचायत स्तर पर बच्चों के लिए इस तरह के आयोजन से छोटे छोटे बच्चों में एक नई ऊर्जा मिलती है, और बच्चों में एक अलग ही विकास होता है। उन्होंने कहा कि अब सरकार भी खेल को प्रोत्साहित कर रही है, और खेल क्षेत्र में मेडल लाने पर नौकरी और रोजगार दे रही है। पुरस्कार वितरण के दौरान थानाध्यक्ष ने शिक्षको के साथ विद्यार्थियों के हौसला अफजाई करते हुए इस तहर के आयोजन को लेकर हर संभव मदद का भरोसा दिया।

मुखिया राहुल जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायत के मुखिया होने के नाते यह मेरा दायित्व है कि विकास की गति में बच्चों को भी शामिल रखा जाय। यही बच्चे हमारे पंचायत व क्षेत्र के भविष्य है। मुखिया ने कहा कि पंचायत स्तर आयोजित खेल महोत्सव में सैकड़ों बच्चों और बच्चियों ने भाग लिया जिसमें एक बच्ची क्विज प्रतियोगिता में अव्वल आकर पूरे स्कूल का नाम रौशन किया। मुखिया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों की बौद्धिक विकास दिखती हैं। वही खेल प्रशिक्षक सुनील वर्मा ने भी मुखिया राहुल जायसवाल का प्रशंसा करते हुए इस आयोजन की सराहना की। वही इस पूरे प्रतियोगिता में मालदा प्राथमिक विद्यालय के बच्चों दबदबा बना रहा।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts