देश वाणी। दिलीप दुबे
मोतिहारी। ईस्ट चंपारण लायंस क्लब एवं रक्तवीर परिवार के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी प्रांगण में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर का उद्घाटन एडीएम शैलेन्द्र भारती तथा क्लब व रक्तवीर परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में युवाओं, युवतियों और समाज के विभिन्न वर्गों के 102 उत्साहवर्धक लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ईस्ट चंपारण लायंस क्लब के अध्यक्ष इं. लायन सुधांशु सिन्हा ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। क्लब के सचिव रिजू कुमार श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष रामप्रकाश सिन्हा ने स्वैच्छिक रक्तदान को समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी बताया। शिविर के चेयरपर्सन लायन चंदन कुमार एवं रक्तवीर परिवार के प्रभात कुमार कानू ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान से मिलने वाला हर कतरा किसी अनजान के जीवन में नई उम्मीद लाता है। क्लब पदाधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे समाजोपयोगी आयोजन जारी रखने का संकल्प जताया।
रक्तदान करने वालों में रघुनाथपुर थाना प्रभारी चंदन कुमार, प्रभात कानु, कुंदन हुसैनी, नरेंद्र कुमार, विकाश कुमार, टुट्टू प्रसाद, पप्पू कुमार, मुख्तार प्रसाद, विनोद प्रसाद, प्रियंवदा कुमारी, तृप्ति कुमारी, रुचित द्विवेदी, चंदा कुमारी, सृष्टि प्रिया, यशराज, संदीप कुमार, प्रीतम कुमार, रमन कुमार, यशराज सिंह, विकास द्विवेदी, अनमोल पांडेय समेत 102 लोग शामिल थे।
मौके पर लायंस क्लब के रीजन चेयरपर्सन सुजीत कु. सिंह, कोषाध्यक्ष रामप्रकाश सिन्हा, सह सचिव शुभम गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष मनीष झा, विजय अग्रवाल, डॉ. परवेज अजीज, डॉ. सुरेश चंद्रा, मनोज जायसवाल, सतीश कुमार, अमरनाथ साहू, विनय सिंह, केपी श्रीवास्तव, सुधांशु रंजन, सुधीर गुप्ता, पवन पुनीत, उमेश चौहान, राजू सहारा, अनिल वर्मा, संजीव कुमार, लियो अर्पित प्रकाश, अर्जुन सरदार, आदित्य रंजन, पुष्पम कुमार, रोहन श्रीवास्तव, राजकिशन, मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार गुप्ता तथा लायन एवं लियो क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।












