Homeबिहारबेतियानरकटियागंज में एसएसबी 44 वाहिनी ने निकाली मोटरसाइकिल तिरंगा रैली

नरकटियागंज में एसएसबी 44 वाहिनी ने निकाली मोटरसाइकिल तिरंगा रैली

-

Bettiah. रवि कुमार मिश्र।

बेतिया/नरकटियागंज। ​स्वाधीनता दिवस के पूर्व संध्या पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा और आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत रविवार को सशस्त्र सीमा बल की 44 वाहिनी द्वारा एक भव्य मोटरसाइकिल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी के मार्गदर्शन और द्वितीय कमान अधिकारी गोविंद कुमार ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस रैली का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के ग्रामीणों में देशभक्ति का अलख जगाना और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास व उपलब्धियों के प्रति जागरूक करना था। ​यह बाइक रैली वाहिनी मुख्यालय से शुरू होकर ऐतिहासिक भितिहरवा गांधी आश्रम, शहीद चौक, पचरुखिया, पिपरा, अमौलवा, भतौरा, मेघौली, बेलवाकोठी, बहुहारी, रामपुरवा महादलित टोला, गौनाहा, सैनिक रोड, सहोदरा, जमुनिया, मठ मझरियां होते हुए लगभग 50 किलोमीटर की दूरी तय कर वापस वाहिनी मुख्यालय पर संपन्न हुई। इस दौरान जवानों ने हाथों में तिरंगा थामे भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा इलाका गुंजायमान कर दिया।

​आयोजन के संबंध में एसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि भारत की आजादी के 80वें वर्ष के उपलक्ष्य में यह जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस रैली के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों के लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। ​इस तिरंगा यात्रा में एसएसबी के उप कमांडेंट ज्ञानेंद्र कुमार, सहायक कमांडेंट रियाश पी., निरीक्षक पवन कुमार सिंह और बलबीर राम सहित 44 वाहिनी के लगभग 100 अधिकारी व जवान शामिल थे। इस दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने भी जवानों का स्वागत किया और रैली का उत्साहवर्धन किया।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts