Homeबिहारमोतिहारीराम-जानकी मंदिर मूर्ति चोरी कांड का दूसरा अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल

राम-जानकी मंदिर मूर्ति चोरी कांड का दूसरा अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल

-

लखौरा पुलिस ने राम-जानकी मंदिर अष्टधातु मूर्ति चोरी कांड के दूसरे अभियुक्त रौशन को किया गिरफ्तार

पुलिस पूर्व में ही एक घंटे के भीतर अष्टधातु की सभी चोरी हुई मूर्तियां कर चुकी है बरामद

देश वाणी।अमृता वर्मा।

मोतिहारी।लखौरा थाना पुलिस ने राम-जानकी मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी के मामले में फरार चल रहे दूसरे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।पकड़ा गया अभियुक्त लखौरा के गणेश टोला निवासी रौशन कुमार सिंह है।पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान उसने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि मंदिर से भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी होने के बाद पुलिस लगातार फरार अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी।इसी क्रम में त्वरित कार्रवाई करते हुए रौशन को गिरफ्तार किया गया।उल्लेखनीय है कि सोमवार की देर रात लखौरा मिडिल स्कूल के समीप स्थित राम-जानकी मंदिर से मूर्तियां चोरी हुई थीं।पुलिस ने एक घंटे के भीतर ही चोरी की सभी मूर्तियां बरामद कर ली थीं।इस मामले में पूर्व में अमोद कुमार साह को गिरफ्तार किया गया था, जिसकी निशानदेही पर छिपाकर रखी गईं मूर्तियां बरामद हुई थीं।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts