हादसे में कार सवार आठ लोग घायल, तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए मुजफ्फरपुर रेफर
देश वाणी। रिमझिम मिश्रा।
चकिया।एनएच स्थित चकिया टोल प्लाजा के समीप बुधवार की शाम एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार तरीके से टकरा गई।इस भीषण सड़क हादसे में कार में सवार सभी आठ लोग घायल हो गए।घटना के संबंध में बताया जाता है कि कार टोल प्लाजा से मोतिहारी की तरफ जा रही थी।इसी दौरान असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।घटना के बाद एनएचएआई की एंबुलेंस से सभी घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया।चिकित्सकों ने तीन लोगों की स्थिति बेहद नाजुक देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।गंभीर घायलों में मुन्नी देवी, सरिता देवी और गुंजा देवी शामिल हैं।वहीं चितरंजन ठाकुर व सलोनी कुमारी का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है।जबकि आंशिक रूप से घायल तीन अन्य लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की गति अत्यधिक तेज होने के कारण चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और यह हादसा हुआ।दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।












