HomeUncategorizedनगर परिषद में पार्किंग शुल्क वसूली को लेकर बवाल, टेंपो चालक से...

नगर परिषद में पार्किंग शुल्क वसूली को लेकर बवाल, टेंपो चालक से मारपीट व तोड़फोड़,

मरीज को अस्पताल ले जा रहे चालक से कहासुनी के बाद कर्मियों ने की गुंडागर्दी का आरोप,

Bettiah. रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/नरकटियागंज।नगर परिषद क्षेत्र में टेंपो पार्किंग शुल्क की वसूली को लेकर मंगलवार को भारी विवाद खड़ा हो गया। चीनी मिल हजारी से पश्चिम शहर की सीमा के बाहर पार्किंग शुल्क वसूल रहे संवेदक के कर्मियों पर एक टेंपो चालक के साथ मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ और मनमानी करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद दर्जनों की संख्या में टेंपो चालक मौके पर जुट गए और पार्किंग कर्मियों की गुंडागर्दी तथा अवैध वसूली के खिलाफ जमकर हंगामा किया। ​जानकारी के अनुसार, लंगड़ा निवासी टेंपो चालक लालू अपने परिवार के एक बीमार सदस्य को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहा था। इसी दौरान पार्किंग शुल्क को लेकर संवेदक के कर्मी चंदन और धीरज से उसकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई। 

​आरोप है कि दोनों कर्मियों ने टेंपो में तोड़फोड़ की और चालक के साथ मारपीट की। इस घटना से वाहन में मौजूद मरीज और अन्य सवारियां बुरी तरह भयभीत हो गईं और उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ी। ​घटना की सूचना चालक ने तुरंत डायल-112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही आरोपित पार्किंग कर्मी भाग निकले। ​डायल-112 के एएसआई मंजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घटना स्थल पर खड़ी पार्किंग कर्मी की एक बाइक को जब्त कर थाना ले आई। 

वही ​घटना से आक्रोशित टेंपो चालकों ने नगर परिषद की पूरी पार्किंग व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चालकों का आरोप है कि पार्किंग के नाम पर लंबे समय से शहर की सीमा से बाहर भी मनमानी और अवैध वसूली की जा रही है। चालकों ने दोषी कर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष से प्राप्त आवेदन व शिकायत के आधार पर आगे की सख्त विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular